अमेठी के गौरीगंज में पति से विवाद के बाद शिकायत दर्ज कराने महिला थाने जा रही एक विवाहिता की अचानक तबियत बिगड़ गई। थाने के गेट के पास ही वह बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने रास्ते में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। यह घटना आज दोपहर गौरीगंज स्थित महिला थाने के सामने हुई, जिससे वहां हड़कंप मच गया। पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों की मदद से महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पीड़िता की पहचान शब्बो (उम्र करीब 26 वर्ष) के रूप में हुई है। वह स्वर्गीय सगीर अहमद की पुत्री और नसीम उर्फ चिंटू की पत्नी है। शब्बो गौरीगंज, अमेठी के ग्राम मन्सा का पुरवा मजरे गुजर टोला की निवासी है। शब्बो की शादी वर्ष 2021 में प्रतापगढ़ के ग्राम कैथन का पुरवा हनुमानगढ़ निवासी नसीम उर्फ चिंटू से हुई थी। उसका पति सऊदी अरब में रहता है और दंपति का एक तीन वर्षीय पुत्र भी है। जानकारी के अनुसार, आज दोपहर शब्बो का अपने पति से फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह अपने परिजनों के साथ शिकायत दर्ज कराने महिला थाने जा रही थी।
https://ift.tt/tUeDpKq
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply