DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पति ने पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप:रामपुर एसपी से आत्मत्या मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग

रामपुर में आत्महत्या के लिए उकसाने के एक मामले में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठे हैं। मृतका के पति ने पटवाई थाना पुलिस पर निष्पक्ष जांच न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर उच्चस्तरीय जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। यह मामला पटवाई थाना क्षेत्र के ग्राम चिट्ठी रामनगर का है, जहां महिपाल नामक महिला ने 29 अगस्त 2025 को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। पटवाई थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतका के पति ने संदीप उर्फ संजीव पुत्र जयपाल, शकुंतला पत्नी जयपाल, बबीता पत्नी संजीव और किरन पुत्री जयपाल को आरोपी बनाया है, जो भीतखेड़ा, थाना मूंडापांडे, मुरादाबाद के निवासी हैं। पति का आरोप है कि इन आरोपियों द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के कारण महिपाल ने यह कदम उठाया। पीड़ित ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद जांच में लापरवाही बरती जा रही है और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना पत्र सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच किसी उच्च अधिकारी से कराने और सभी आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। थाना पटवाई इंचार्ज नरेश कुमार ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच चल रही है।


https://ift.tt/acmYZzq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *