ललितपुर में एक महिला बीएलओ ने अपने पति के निधन के बावजूद मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य को शत-प्रतिशत पूरा किया है। उनके इस समर्पण के लिए गुरुवार को एसडीएम सदर द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। सुनीता नामदेव ललितपुर विधानसभा 226 के बूथ संख्या 373, वार्ड नंबर 2, सुरईघाट की बीएलओ और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। नवंबर माह में निर्वाचन कार्यालय द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में लगाया गया था। उन्हें कुल 467 मतदाताओं के फॉर्म सौंपे गए थे। सुनीता नामदेव ने 17 नवंबर को अपना कार्य शुरू किया था। इसके तीन दिन बाद, 20 नवंबर को उनके बीमार पति महेश नामदेव का निधन हो गया। इस दुखद घटना के बावजूद, सुनीता ने दो दिन के शोक के बाद 23 नवंबर से पुनः अपने कार्य में जुट गईं। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं के फॉर्म भरे और 3 दिसंबर तक अपना शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया। अपने कर्तव्य के प्रति इस असाधारण निष्ठा के लिए, 4 दिसंबर को उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार ने उन्हें सम्मानित किया। सुनीता नामदेव ने बताया कि यह कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण था और उनकी ड्यूटी इसी के लिए लगाई गई थी। मोहल्ले की निवासी मीना राजा ने बताया कि पति के निधन जैसे बड़े दुख के बावजूद सुनीता नामदेव ने अपना कार्य पूरी ईमानदारी से किया है। मोहल्लेवासियों ने उनके इस समर्पण को देखते हुए उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया है।
https://ift.tt/oiONLu4
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply