बलरामपुर जिले में पतंग उतारते समय एक आठ वर्षीय बच्चे को बिजली का करंट लग गया। बच्चा गंभीर रूप से झुलस गया है, जिसे इलाज के लिए बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना बलरामपुर कोतवाली नगर क्षेत्र की है। लालबाबू का आठ वर्षीय बेटा जैद अपने घर के सामने बिजली के तार पर फंसी एक पतंग उतारने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह विद्युत तार की चपेट में आ गया। आसपास मौजूद लोग जब तक बिजली आपूर्ति बंद कराते, तब तक जैद बुरी तरह झुलस चुका था। परिजनों ने उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। हादसे में बच्चे का चेहरा, एक हाथ और कमर के ऊपर का हिस्सा गंभीर रूप से घायल हो गया था। बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल, जिला अस्पताल के बर्न वॉर्ड में उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।
https://ift.tt/v93Mtje
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply