DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पट्टी में धारा 24 के तहत पत्थर नसब:आदेश के बाद भी विपक्षी ने उखाड़ फेंका सीमांकन पत्थर

प्रतापगढ़ में पट्टी तहसील क्षेत्र के हरीपुर बरदैता गांव में धारा 24 के तहत सीमांकन के लिए लगाए गए पत्थर को विपक्षी ने उखाड़ फेंका। यह कार्रवाई उप जिलाधिकारी के आदेश पर की गई थी। गांव निवासी पन्नालाल ने बुधवार को उप जिलाधिकारी पट्टी पूर्णैन्दु मिश्र को एक प्रार्थना पत्र दिया। इसमें उन्होंने बताया कि उनके द्वारा धारा 24 के अंतर्गत न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया था, जिस पर न्यायालय ने आदेश पारित किया। उप जिलाधिकारी के आदेश पर कानूनगो द्वारा मौके पर जाकर सीमांकन पत्थर स्थापित किया गया। पन्नालाल के अनुसार, पत्थर स्थापित होने के तुरंत बाद विपक्षी ने उसे उखाड़ कर फेंक दिया। पूछने पर विपक्षी गाली-गलौज और झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। उप जिलाधिकारी ने इस मामले में पट्टी कोतवाल को कार्रवाई करने का आदेश दिया है। उप निरीक्षक अतर सिंह ने बताया कि उन्हें प्रार्थना पत्र प्राप्त हो गया है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/zPXbwgI

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *