त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया जारी है। इस बीच जिले के संभावित डुप्लीकेट सूची के 5 लाख 16 हजार मतदाताओं का सत्यापन पूरा कर लिया गया है। इसमें 1 लाख 81 हजार नाम डुप्लीकेट पाए गए हैं। उसे सूची से डिलीट कर दिया गया है। इसके लिए सभी बीएलओ को 11 दिसंबर तक का समय दिया गया था।
उरुवा, गगहा, बड़हलगंज, खोराबार व खजनी ब्लाकों में सबसे अधिक नाम काटे गए हैं। इनमें से हर ब्लाक में मतदाता सूची से डिलीट किए गए मतदाताओं की संख्या 10 हजार से अधिक है। एडीएम वित्त एवं राजस्व/ उप जिलाधिकारी विनीत सिंह ने बताया कि संभावित डुप्लीकेट सूची से मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया सभी बीएलओ ने पूरी कर ली है। इस अभियान के तहत 5.16 लाख वोटरों का व्यक्तिगत रूप से सत्यापन किया गया है। इसके लिए ब्लाक को इकाई माना गया था। जिनके नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि समान थे, उन्हें इस सूची में शामिल किया गया था।
पंचायत चुनावों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया 6 फरवरी को पूरी होगी। अनंतिम सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर को होगा। 30 तक दावे और आपत्तियां प्राप्त किए जाएंगे। 31 दिसंबर से 6 जनवरी तक उनका निस्तारण किया जाएगा। अब जानिए किस ब्लाक से कितने नाम डिलीट हुए ब्लाक – पहले में कटे नाम – सत्यापन में कटे नाम
भटहट – 678 – 1236
उरुवा – 2204 – 17634
ब्रहमपुर – 1486 – 4323
जंगल कौड़िया – 626 – 3738
पिपराइच – 2008 – 6282
गगहा – 2276 – 13129
पाली – 952 – 4871
कैंपियरगंज – 1395 – 4150
चरगावां – 1506 – 4653
गोला – 1445 – 7687
बड़हलगंज – 1820 – 11124
खोराबार – 1490 – 12300
बेलघाट – 1534 – 9101
सरदारनगर – 1982 – 9090
सहजनवां – 927 – 5121
पिपरौली – 855 – 5143
खजनी – 2159 – 11312
बांसगांव – 1819 – 11487
कौड़ीराम – 3393 – 7500
भरोहिया – 108 – 1093
कुल – 30663 – 150974
https://ift.tt/JvH6dxM
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply