DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

पंचायत चुनावों की सूची में कटेंगे अभी और नाम:12.37 लाख मतदाताओं का हो रहा सत्यापन; 6 के बाद आएगी तेजी

गोरखपुर में SIR की प्रकिया पूरी की जा चुका है। इसमें लगभग 1.5 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए थे। एक बार फिर 12 लाख 37 हजार मतदाताओं को संभावित डुप्लीकेट की सूची में डाला गया है। इनका सत्यापन चल रहा है। 6 फरवरी को SIR की सुनवाई पूरी होने के बाद इस काम में तेजी आने की उम्मीद है। यह तय है कि इनमें से भी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटेंगे। अब तक 1 लाख 27 हजार 693 वोटरों का सत्यापन हो चुका है, जिनमें 8,517 नाम ऐसे मिले हैं, जिनके नाम एक से अधिक स्थानों पर हैं। ऐसे मतदाताओं के नाम काटे जाएंगे। गांवों में 20 फरवरी तक बीएलओ सर्वे करेंगे और अपात्र वोटर के नाम काटे जाएंगे। पुनरीक्षण अभियान के पहले चरण में बीएलओ ने करीब 30 हजार अपात्र मतदाता चिह्नित किए थे। इसके बाद ब्लाक को यूनिट मानकर निर्वाचन आयोग ने विशेष साफ्टवेयर की मदद से 5.16 लाख संभावित डुप्लीकेट वोटर के सत्यापन में 1.51 लाख वोटर के नाम दो या उससे अधिक स्थानों पर मिले थे। दोनों ही सत्यापन में करीब 1.81 लाख नाम काटे गए। हाल ही में आयोग ने जिले को यूनिट मानकर विशेष साफ्टवेयर की मदद से करीब 12 लाख संभावित डुप्लीकेट वोटरों की सूची जिले को उपलब्ध कराई, जिनका सत्यापन चल रहा है। अब तक 1.27 लाख वोटरों का सत्यापन हो चुका है जिसमें करीब सात प्रतिशत नाम अपात्र मिले हैं। 20 फरवरी तक सत्यापन का कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। पंचायत चुनावों की सूची में विधानसभा से अधिक वोटर
SIR के बाद विधानसभा चुनावों की ड्राफ्ट सूची प्रकाशित हुई है। इसमें लगभग 30 लाख 20 हजार मतदाता हैं। जबकि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सूची में 29 लाख 88 हजार मतदाता शामिल हैं। इसमें यदि नगर पंचायतों के मतदाताओं की संख्या मिला दी जाए तो यह संख्या लगभग 42 लाख हो जाएगी। ऐसे में 12 लाख मतदाताओं को लेकर सवाल खड़े हो गए। मतदाता सूची के पुनरीक्षण पर भी सवाल खड़े हुए हैं। इसी के बाद जिले में 12 लाख 37 हजार संभावित डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची जारी की गई है।


https://ift.tt/o1AFKRM

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *