केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। उनका निर्विरोध चुना जाना तय है। रविवार को लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल नए अध्यक्ष के नाम का औपचारिक ऐलान करेंगे। दैनिक भास्कर ने कल ही बता दिया था कि पंकज चौधरी ही यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। इससे पहले शनिवार को चौधरी ने भाजपा कार्यालय में नामांकन दाखिल किया था। चौधरी के अलावा किसी और ने नामांकन नहीं किया। ऐसे में साफ हो गया कि पीएम मोदी-अमित शाह के करीबी चौधरी ही यूपी भाजपा के नए अध्यक्ष होंगे। सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक समेत 10 नेताओं ने चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखा था। इधर, गोरखपुर में दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने चौधरी की मां को बेटे के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की बात बताई तो वह भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। रोते हुए कहा- बेटा आगे बढ़े, यही आशीर्वाद है। 11 महीने से चल रही थी मशक्कत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए यूं तो बीते 11 महीने से मशक्कत चल रही थी। 15 जनवरी, 2025 तक ही नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने करने की बात की गई थी। लेकिन, यूपी की मिल्कीपुर सीट का उपचुनाव, फिर महाराष्ट्र, हरियाणा, दिल्ली और बिहार विधानसभा चुनावों के चलते प्रदेश अध्यक्ष नियुक्ति का मामला टलता चला गया। यूपी BJP प्रदेश अध्यक्ष चुनाव से जुड़े अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
https://ift.tt/i2WIh9t
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply