केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस घोषणा के बाद जालौन के उरई स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एलईडी के माध्यम से उनका लाइव प्रसारण सुना, एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की। लखनऊ में जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा हुई, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने पंकज चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनसेवा की भावना के साथ पार्टी आगे बढ़ेगी। इस अवसर पर जिला महामंत्री विवेक कुशवाहा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा संगठन नई ऊर्जा और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करेगा। उन्होंने आगे कहा कि पंकज चौधरी के कुशल नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन असीम ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड विजय हासिल करेगी। इस कार्यक्रम में जिला महामंत्री अग्निवेश चतुर्वेदी, रेखा वर्मा, देवेंद्र यादव, मनोज पालीवाल, रामानुग्रह राजावत, वीरेंद्र निरंजन, पुष्पेंद्र सेगर, नीरज दुबे, शक्ति गहाई, मनोज यादव, हरिकिशोर गुप्ता, वीर प्रताप, दिवाकर शास्त्री, विपिन सेठ सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में नए प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं दीं और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।
https://ift.tt/iJu0S6m
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply