उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल गया है। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी को निर्विरोध रूप से यूपी भाजपा का नया अध्यक्ष चुना गया है। उनकी ताजपोशी की घोषणा रविवार को लखनऊ में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने की। इस खबर के बाद बागपत जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। नगर के बिनौली रोड स्थित ओंकार फिलिंग स्टेशन पर भाजपा पदाधिकारियों ने भी मिठाई बांटकर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। सभी ने पंकज चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर भाजपा नेता शिवेंदुदत्त शर्मा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि प्रमेंद्र तोमर, नगर निकाय चुनाव संयोजक एडवोकेट अंकित लपराना, जिला मंत्री दीपक भारती, जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, एससी मोर्चा जिला संयोजक आत्मराम मौर्य, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीओम कश्यप, और मंडल महामंत्री डॉ. श्रवण भारद्वाज सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
https://ift.tt/x7ue9Ub
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply