DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

न्यायिक अधिकारी को धमकी देने वाला नाविक गिरफ्तार:पत्नी के मोबाइल पर आ रही थी मनचले की कॉल, गलत नंबर के कारण लग गया अधिकारी को फोन

एक गलत मोबाइल नंबर से की गई कॉल एक नाविक को भारी पड़ गई। न्यायिक अधिकारी को फोन पर धमकी देने और 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में हरीपर्वत पुलिस ने मुंबई से एक नाविक को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पत्नी के फोन पर आ रही थी मनचले की कॉल
पुलिस के मुताबिक आरोपी अंकित निषाद मूल रूप से शहदपुर सुल्तानपुर का रहने वाला है और मुंबई में नाव चलाने का काम करता है। वह पत्नी के साथ वहीं रह रहा था। पूछताछ में अंकित ने बताया कि उसकी पत्नी के मोबाइल पर रात के समय लगातार किसी अज्ञात व्यक्ति की कॉल आ रही थी, जिससे वह परेशान थी।
कई दिनों तक कॉल आने के बाद पत्नी ने यह बात अंकित को बताई और वह नंबर दिया, जिससे कॉल आ रही थी। अंकित ने गुस्से में उस नंबर पर फोन लगाया, लेकिन एक अंक गलत नोट होने की वजह से कॉल सीधे आगरा के एक न्यायिक अधिकारी के मोबाइल पर लग गई। कॉल रिसीव होते ही अंकित ने मनचला समझकर गाली-गलौज और धमकाना शुरू कर दिया। न्यायिक अधिकारी ने कई बार अपना परिचय दिया, लेकिन आरोपी ने अलग-अलग नंबरों से कॉल कर अभद्रता जारी रखी। इसी दौरान 10 लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गई और न देने पर धमकी दी गई। सर्विलांस से मुंबई तक पहुंची पुलिस
न्यायिक अधिकारी की तहरीर पर हरीपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस और सर्विलांस टीम मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच में जुटी और आरोपी की लोकेशन मुंबई में ट्रेस की गई। टीम ने वहां से अंकित निषाद को गिरफ्तार कर आगरा लाया। मेडिकल कराने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


https://ift.tt/WFZQbfA

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *