DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

न्यायमूर्ति देशवाल बोले-गुन्नौर में सिविल जज की तैनाती जल्द होगी:स्थायी कोर्ट निर्माण प्रक्रिया शुरू, पुलिस प्राथमिकता से सुनें शिकायतें, तीन दिवसीय दौरा संपन्न

उच्च न्यायालय इलाहाबाद के प्रशासनिक न्यायमूर्ति अरुण कुमार देशवाल ने गुन्नौर में सिविल जज की शीघ्र तैनाती की घोषणा की है। उन्होंने यह भी बताया कि गुन्नौर में स्थायी न्यायालय भवन के निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। न्यायमूर्ति देशवाल ने शनिवार को गुन्नौर बार वेलफेयर एसोसिएशन के अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान में सिविल जज के बैठने का स्थान अत्यंत जर्जर है, जिससे न्यायिक अधिकारी को जोखिम में रखना उचित नहीं है। न्यायमूर्ति देशवाल ने इस संबंध में सम्भल के जिलाधिकारी से स्वयं बात की है। उन्होंने बताया कि जल्द ही स्थायी भूमि चिन्हित कर उस पर न्यायालय भवन के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा। उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए अधिवक्ताओं के सहयोग को अत्यंत आवश्यक बताया और कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की पहली सीढ़ी होते हैं। उन्होंने अधिवक्ताओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया और महिला अधिवक्ताओं की कम संख्या पर चिंता व्यक्त की। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश सम्भल विदुषी सिंह ने कहा कि प्रशासनिक न्यायमूर्ति का यह दौरा अधिवक्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिए ही है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) दीपक कुमार जायसवाल ने भी अधिवक्ताओं का स्वागत करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया। न्यायमूर्ति देशवाल ने चंदौसी और गुन्नौर कोतवाली का निरीक्षण करने के बाद स्थानीय न्यायालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने थाना प्रभारियों को फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनने के निर्देश दिए। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसडीएम गुन्नौर अवधेश कुमार सिंह, सीओ आलोक सिद्धू, डिप्टी कलेक्टर विकास चंद्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह यादव और महासचिव सुरेश यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने न्यायिक अधिकारियों का प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता अजयपाल गुप्ता, सुमित शर्मा, धनेश चंद गौड़, भगवान सिंह यादव, चंद्रपाल सिंह, तेजवीर सिंह पाल, रागिब उल्लाह, वीरेश यादव, भानु प्रकाश यादव, श्रीकृष्ण भारद्वाज और कविता यादव सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।


https://ift.tt/JtKNoHu

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *