कानपुर में लगभग 10 लाख की आबादी को जल्द ही मेट्रो के सफर की सौगात मिलने जा रही है। कानपुर मेट्रो के 8 किलोमीटर लंबे नए रूट पर बुधवार को ट्रायल रन किया जाएगा। सेंट्रल स्टेशन से नौबस्ता तक मेट्रो का अंडरग्राउंड और एलिवेटेड निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। ट्रायल रन और आवश्यक अनुमतियां मिलने के बाद आम लोगों के लिए मेट्रो सेवा शुरू कर दी जाएगी। कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो की कुल दूरी लगभग 8 किलोमीटर है। इसमें करीब 3 किलोमीटर का अंडरग्राउंड सेक्शन शामिल है, जो कानपुर सेंट्रल से स्वदेशी कॉटन मिल तक फैला है। इसके बाद बारादेवी से नौबस्ता तक लगभग 5.30 किलोमीटर का एलिवेटेड सेक्शन है। एलिवेटेड हिस्से में ट्रैक बिछाने का कार्य पूरी तरह से पूरा हो चुका है।
टनल में पटरियां बिछीं, सिग्नलिंग अंतिम चरण में
अंडरग्राउंड सुरंगों में भी पटरियां बिछा दी गई हैं। सिग्नलिंग सिस्टम और थर्ड रेल (बिजली आपूर्ति लाइन) का काम अंतिम चरण में है और इसे भी पूरा कर लिया गया है। अब ट्रैक पर मेट्रो ट्रेन का ट्रायल किया जाना है, जिसका इंतजार बुधवार को समाप्त हो जाएगा। 24 किलोमीटर में होंगे 21 मेट्रो स्टेशन…
सेंट्रल से नौबस्ता तक मेट्रो शुरू होने के बाद आईआईटी से मोतीझील, मोतीझील से सेंट्रल स्टेशन और सेंट्रल से नौबस्ता तक कुल 24 किलोमीटर लंबे रूट पर 21 मेट्रो स्टेशन हो जाएंगे। इनमें से 7 स्टेशन अंडरग्राउंड और 14 स्टेशन एलिवेटेड होंगे। इस विस्तार के साथ कानपुर मेट्रो नेटवर्क में कुल 7 नए स्टेशन जुड़ेंगे। कानपुर सेंट्रल से नौबस्ता की ओर होंगे। इनमें झकरकटी, ट्रांसपोर्ट नगर (अंडरग्राउंड), बारादेवी, किदवई नगर, बसंत विहार, बौद्ध नगर और नौबस्ता स्टेशन शामिल हैं। मेट्रो सफर का संभावित किराया…
कानपुर में 24 किलोमीटर लंबे मेट्रो सफर के लिए 21 स्टेशनों तक यात्रा करने पर लगभग 60 रुपये किराया तय किया गया है। हालांकि दूरी के अनुसार अलग-अलग स्टेशनों के लिए किराया अलग होगा। यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (UPMRC) के अधिकारियों के अनुसार तकनीकी जांच और सुरक्षा मानकों को परखने के लिए ट्रायल रन किया जा रहा है। सभी जरूरी अनुमतियां और शेष औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मेट्रो सेवा आम लोगों के लिए शुरू की जाएगी। हालांकि, इसमें अभी करीब दो महीने का समय लग सकता है।
शहर के दक्षिणी इलाकों को मिलेगी बड़ी राहत…
मेट्रो के इस नए रूट के शुरू होने से शहर के दक्षिणी इलाकों में रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। किदवई नगर, झकरकटी, बाकरगंज और नौबस्ता जैसे व्यस्त चौराहों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से लोगों को निजात मिलेगी और आवागमन कहीं अधिक आसान हो जाएगा।
https://ift.tt/GprUdx0
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply