नोएडा के सेक्टर-74 सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला 16वें फ्लोर से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया वहां डॉक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। परिवार की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं दी गई है। महिला प्रियंका तिवारी पति के साथ नोएडा के सेक्टर-74 केपटाउन सोसाइटी में रहती थी। पति कृष्ण कुमार पेशे से इंजीनियर है। रविवार रात को महिला कमरे से बालकनी में गई वहां अचानक नीचे गिर गई। मौके पर गार्ड ने परिजन और पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद महिला को अस्पताल भेजा गया। अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया गया। बताया गया कि महिला के सिर में गंभीर चोट लगी थी। जिससे ज्यादा ब्लीडिंग हो गई। इस वजह से उसकी मौत हो गई। महिला ने सुसाइड किया या वो 16वें फ्लोर से गिरी। पुलिस इसकी जांच कर रही है। महिला के पति से पुलिस पूछताछ कर रही है। इस मामले में अब तक परिजनों की ओर से शिकायत नहीं दी गई है।
https://ift.tt/VXPTnFw
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply