DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नोएडा में 12 के साल बच्चे ने किया सुसाइड:स्कूल नहीं जाने पर मम्मी-पापा ने डांटा था, पंखे से लटक कर लगाया फंदा

स्कूल नहीं जाने पर माता-पिता के डाटने पर एक बच्चे ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। जिस समय बच्चे ने फांसी लगाई घर पर कोई नहीं था। घटना तीन फरवरी की है।

थाना फेस 2 क्षेत्र के नगला चरण दास गांव में 12 साल का गोलू परिवार के साथ रहता था। पिता की मौत पहले हो चुकी है। मां ने दूसरी शादी की है। उसकी एक बड़ी बहन भी है। जिस समय गोलू ने सुसाइड किया माता-पिता दोनों नौकरी पर गए थे। बहन स्कूल गई थी।

ग्राम नगला चरण दास में रहने वाले अमित का बेटा गोलू पांचवीं कक्षा का छात्र था। पुलिस ने बताया कि गोलू अक्सर स्कूल नहीं जाने के लिए बहाना बनाता था। 3 फरवरी को भी स्कूल नहीं जाने के लिए बहाना करने लगा। उसे टीवी देखना था। जिसके चलते मां-पिता ने केबल का कनेक्शन हटाने की बात कही। और स्कूल नहीं जाने के लिए डाट दिया। गोलू तब कुछ नहीं बोला और कमरे में चला गया।

कुछ देर बाद मां-पिता दोनों नौकरी पर चले गए। वो पास में ही एक कंपनी में काम करते है। साथ ही बहन स्कूल चली गई। लौट कर देखा तो गोलू ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। पिता ने पुलिस को फोन किया। शव को कब्जे में लिया गया। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह दम घुटना बताई गई।


https://ift.tt/QjIptuX

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *