ग्रेटर नोएडा में एक युवती ने सोसाइटी की पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है- महादेव, अब मेरी जिंदगी में बचा ही क्या है। मैं अब जीना नहीं चाहती। मेरी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। यह मामला ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में गुरुवार रात की है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… नाना के पास रहती थी युवती
मृतका की पहचान जौनपुर जिले के खोजी गांव की मूल निवासी बरखा सिंह (30) के रूप में हुई है। वह ग्रेटर नोएडा के जलपुरा गांव स्थित ट्विंस बिल्डिंग में अपनी नानी के साथ रहती थी। बरखा की मां का निधन उसके बचपन में ही हो गया था, जबकि पिता उससे अलग रहते हैं। पुलिस के अनुसार, बरखा का पालन-पोषण उसकी नानी ने किया था। परिजनों ने बताया कि युवती पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में थी। वह मेकअप आर्टिस्ट बनने का सपना देखती थी और इसके लिए लगातार प्रयास कर रही थी, लेकिन निजी और पारिवारिक परिस्थितियों के चलते वह अवसादग्रस्त रहने लगी थी। सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है पुलिस
पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/BMEuZ5n
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply