DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नोएडा में युवती ने किया सुसाइड:होटल में अपने बॉयफ्रेंड के साथ रुकी थी, दिसंबर 2024 से रिलेशन में थे

नोएडा में एक युवती ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। उसके बॉयफ्रेंड ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लिया। परिजनों को जानकारी दी। बॉयफ्रेंड को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। युवक और युवती दोनों नोएडा के सेक्टर-19 स्थित एक होटल में रुके थे। पुलिस ने बताया कि सुमित गौतम और कोमल दोनों एक दूसरे के परिचित थे। दोनों एक दूसरे को दिसंबर 2024 से रिलेशन में थे। सोमवार रात को सुमित कोमल के साथ सेक्टर-19 स्थित एक होटल में जाकर रुका। रात में किसी समय कोमल ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुमित ने खुद इसकी जानकारी डायल-112 पर दी। सुमित गौतम नार्थ दिल्ली का रहने वाला है वहीं कोमल फरीदाबाद निवासी थी। दोनों एक दूसरे को पिछले एक साल से अधिक से जानते थे। सुमित गौतम शादी शुदा है उसकी आठ साल की एक बेटी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सुमित से पूछताछ की जा रही है। वहीं कोमल का मोबाइल फोन की जांच हो रही है। होटल के जिस कमरे में सुसाइड किया उसे सीज किया गया है।


https://ift.tt/xe26AYa

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *