नोएडा में ड्यूटी पर जा रहे बुलंदशहर के युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा बुधवार रात करीब 11 बजे हुआ, जब बुलंदशहर जिले के शिकारपुर तहसील अंतर्गत थाना छतारी क्षेत्र के हरजीपुरा गांव निवासी 36 वर्षीय उदयवीर सिंह अपनी निजी कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उदयवीर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने मानवता दिखाते हुए घायल युवक को तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उदयवीर सिंह पुत्र सत्यवीर सिंह के रूप में हुई है। वह अपने परिवार में सबसे बड़े थे। उनके परिवार में पत्नी और दो छोटे बेटे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
https://ift.tt/pmTdPJA
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply