सेक्टर-15ए में रहने वाले पूर्व आईएएस को ई-चालान का मैसेज भेजकर जालसाजों ने उनके क्रेडिट कार्ड का दुरुपयोग करके 1.91 लाख रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर साइबर अपराध थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेवानिवृत्त पूर्व आईएएस ने दी शिकायत में बताया कि 29 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक संदेश आया। संदेश में निर्धारित गति से वाहन चलाने पर जुर्माना लगने की जानकारी थी। अतिरिक्त जुर्माने से बचने के लिए तत्काल भुगतान करने की चेतावनी दी गई। इसके बाद पांच जनवरी को एक और एसएमएस आया। उसमें कहा गया कि यह एसएमएस परिवहन मंत्रालय की ओर से है। जुर्माना जल्द जमा करने के कहा गया। 500 रुपए जुर्माना ट्रांसफर किए 1.91 लाख जालसाजों ने कार नंबर पूछा और एक फार्म भरवा लिया। जालसाजों ने 500 रुपये जुर्माना बताया। पीड़ित ने अपने अमेरिकन एक्सप्रेस क्रेडिट कार्ड से जुर्माना जमा कर दिया। कार्ड से संबंधित जानकारी साझा की। साथ ही पुष्टि करने के लिए जालसाजों से मिले लिंक पर क्लिक किया। इसके कुछ समय बाद ही मोबाइल पर आए मैसेज से पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से 1,191,417 रुपये कट गए। साइबर क्राइम पोर्टल पर दी शिकायत उन्होंने तुरंत ग्राहक सेवा केंद्र से संपर्क कर जानकारी दी। साथ ही पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्ट पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। क्रेडिट कार्ड जारी करने वाली कंपनी ने लेनदेन करने का आरोप शिकायतकर्ता पर ही लगाया। इसलिए रुपये वापस नहीं किए जा सकते। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/EBrGKgW
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply