DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नोएडा में पहले स्काइवॉक का हुआ शिलान्यास:सांसद और विधायक रहे मौजूद, 350 मीटर होगा, 26.34 करोड़ होंगे खर्च

नोएडा में बनने वाले पहले स्काइवॉक का बुधवार को सेक्टर-62 मॉडल टाउन गोलचक्कर पर शिलान्यास किया गया। इसका निर्माण करीब 26.34 करोड़ में किया जाएगा। स्काइवॉक के निर्माण से नोएडा , गाजियाबाद , वैशाली , इंदिरापुरम और दिल्ली की ओर से आने वाले पैदल यात्रियों को फायदा होगा। कार्यक्रम के दौरान सांसद डॉक्टर महेश शर्मा , विधायक पंकज सिंह के अलावा एसीईओ सतीश पाल, वंदना त्रिपाठी, नोएडा ट्रैफिक सेल के जीएम एसपी सिंह व एके अरोड़ा मौजूद रहे। स्काईवॉक 530 मीटर लंबा जिसमें करीब 350 मीटर गोलाकार भाग और 180 मीटर सीधा भाग होगा। इस स्काइवॉक में दो लिफ्ट, दो एक्सेलेटर बनाए जाएंगे। इसका काम करीब 18 महीने में पूरा किया जाएगा। इस स्काइवॉक से रोजाना करीब 60 हजार से ज्यादा पैदल मुसाफिरों को फायदा होगा।


https://ift.tt/rLI04AJ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *