नोएडा प्राधिकरण ने 65 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए थे। इसमें 50 ब्लैक पॉट पर डेवलपर को करना है और बाकी 15 ब्लैक स्पॉट पर नोएडा प्राधिकरण कर रहा है। इसी तरह जिला प्रशासन की बैठक में जनपद में 152 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए थे। प्राधिकरण 65 ब्लैक स्पॉट को 152 से क्रॉस चेक कराएगा। इसमें नोएडा के जितने भी ब्लैक स्पॉट अलग से होंगे उनको प्राधिकरण ठीक कराएगा। इसके साथ ही युवराज की जहां कार डूबी थी उस सड़क पर क्रैश बैरियर लगा दिए गए है। सीईओ कृष्णा करुणेश ने कहा कि जो भी ब्लैक स्पॉट बिल्डर को ठीक कराने है उनको दो से तीन दिन का समय दिया गया है। यदि वो नहीं करते तो प्राधिकरण उनको ठीक कराएगा और डेवलपर को रिकवरी नोटिस जारी करेगा। युवराज की दर्दनाक मौत के बाद नोएडा प्राधिकरण अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। शहर में रोड सेफ्टी की पोल खोलने वाली इस घटना के बाद प्राधिकरण ने ऐसे प्लाट जो सड़क किनारे है। जिनमें वॉटर लॉगिंग या बेसमेंट खुदे है। सेफ्टी फीचर नहीं है। ऐसे 65 स्थान चिन्हित किए। जहां बुनियादी रोड सेफ्टी फीचर मौजूद नहीं हैं। इन पॉइंट्स को गंभीर मानते हुए प्राधिकरण ने तय समय में सुधार कराने का फैसला लिया था। सेक्टर-150 में लगे क्रेश बैरियर
नोएडा में जिस स्थान पर युवराज की कार बेसमेंट में गिरी थी। उस घटना स्थल और आसपास की पूरे एरिया में प्राधिकरण ने सड़क किनारे क्रेश बैरियर लगा दिए है। जिससे दुर्घटना को रोका जा सके। इसके अलावा अन्य स्थानों पर भी क्रैश बैरियर लगाने का काम किया जा रहा है।
https://ift.tt/LB20Qmv
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply