DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नोएडा में गालीबाज महिला का वीडियो:पब्लिक प्लेस पर पालतू डॉग को शौच कराई, मना करने पर गंदी-गंदी गालियां दीं

ग्रेटर नोएडा में एक महिला का गाली देते हुए वीडियो सामने आया है। आरोप है कि महिला ने पब्लिक प्लेस पर अपने पालतू डॉग को शौच कराई। आसपास के लोगों ने इसका विरोध किया तो महिला भड़क गई। महिला ने लोगों से बदतमीजी की। उन्हें गंदी-गंदी गालियां देने लगी। वीडियो में दिख रहा कि महिला ने एक हाथ में डॉग को ले रखा है। वहीं, दूसरे हाथ से मोबाइल पकड़कर वीडियो भी बना रही है। मौके पर मौजूद सोसाइटी के सुरक्षाकर्मी महिला को शांत होने के लिए बार-बार बोल रहे हैं। इसके बाद भी महिला ने किसी की नहीं सुनी। पूरा मामला आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किग्सवुड सोसाइटी में मंगलवार का है। अब जानिए पूरा मामला… दूसरी जगह शौच कराने को कहा तो भड़की महिला आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किग्सवुड सोसाइटी के लोगों ने कहा- महिला अपने पालतू डॉग को कॉमन एरिया में शौच करा रही थी। जब कुछ लोगों ने उससे दूसरी जगह शौच कराने को कहा तो वह नाराज हो गई और गाली-गलौज करने लगी। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि दूसरे पक्ष की ओर से कोई बदतमीजी नहीं की गई। केवल यह कहा गया था कि कुत्ते को निर्धारित स्थान पर शौच कराया जाए। पालतू जानवरों के नाम पर शिष्टाचार और संस्कार भूल जाना गलत है। वीडियो में क्या है वीडियो में महिला कह रही है- मेरे कुत्ते को मारेगो। इसके बाद गालियां देती है। हाथ से फोन पकड़कर वीडियो भी बना रही है। कह रही है कि 50 लोगों के सामने लाइव है तू। इस दौरान एक दूसरी महिला उसकी तरफ बढ़ती है और उसका फोन छीनने की कोशिश करती है। वहीं, मौके पर मौजूद गार्ड दोनों का रोकने की कोशिश करते हैं। ———– ये खबर भी पढ़ें काशी में कोलोनाइजर का हत्यारा बनारसी यादव एनकाउंटर में ढेर:5 लाख की सुपारी लेकर चलती बाइक से मारी थी गोली वाराणसी में कोलोनाइजर की हत्या करने वाला सुपारी किलर बनारसी यादव एनकाउंटर में मारा गया। मंगलवार देर रात इनपुट के आधार पर STF ने बनारसी यादव की घेराबंदी की। इंस्पेक्टर ने उसे सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन बनारसी अंधाधुंध फायरिंग करता रहा। पढ़ें पूरी खबर…


https://ift.tt/icgjKJ8

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *