DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नोएडा में कॉन्स्टेबल की गर्लफ्रेंड का सुसाइड:शादी के लिए परिवार राजी, फिर भी चोरी-छिपे क्यों रचाई शादी? भाई ने लगाया उकसाने का आरोप

ग्रेटर नोएडा में दिल्ली पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की गर्लफ्रेंड ने सुसाइड करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतका प्रिया के भाई मनीष कुमार ने कहा कि बहन प्रिया और आशीष दोनों शादी करना चाहते थे। परिवार ने भी प्रिया को शादी के लिए सहमति दे दी थी। मै भी राजी हो गया था। हालांकि अब एक फोटो सामने आया है। ये फोटो हरिद्वार का बताया जा रहा है। जिसमें आशीष और प्रिया दोनों वर वधु की ड्रेस में है और प्रिया की मांग में सिंदूर है। बताया गया कि आशीष ने चोरी छिपे प्रिया से शादी कर ली ये बात किसी को नहीं बताई। सवाल ये है कि जब प्रिया के परिजन और भाई दोनों ही शादी के लिए रजामंद थे तो छिपकर शादी करने की वजह क्या थी।
अब जानते है क्या है एफआईआर
प्रिया ने 5 फरवरी की रात को आशीष की पिस्टल से गाली मार ली थी। आशीष उसे खुद अस्पताल लेकर गया। इलाज के दौरान प्रिया की मौत हो गई। उसका पोस्टमार्टम करा दिया गया है। इस मामले में भाई मनीष कुमार ने पुलिस को एफआईआर दी। इसके अनुसार ” मनीष कुमार ने लिखित शिकायत में बताया कि वो कंकर खेड़ा जनपद मेरठ का रहने वाला हूं। मेरी छोटी बहन प्रिया सिंह की आशीष पंवार से दोस्ती थी। मेरी बहन प्रिया सिंह आशीष पवार आपस में शादी करना चाहते थे। हमने भी अपनी बहन को सहमती दे दी थी। हम भी आशीष से शादी के लिए रजामंद थे। लेकिन आशीष ने शादी करने के लिए बहाने बनाने शुरु कर दिए। बाद में हमें और मेरी बहन को पता चला कि आशीष पहले से शादी शुदा है जब मेरी बहन ने इस बारे में आशीष से कहा तो आशीष मेरी बहन को सुसाइड करने के लिए उकसाने लगा। आशीष के उकसाने पर मेरी बहन प्रिया सिंह ने आशीष के लाइसेंसी पिस्टल से सिर में गोली मार ली। यह घटना फ्लैट नंबर 1203 टावर 7 राधा स्काई गार्डन सोसाइटी की है। ” मेरठ में मिले और नोएडा में रहने लगे
मेरठ के कंकरखेड़ा निवासी प्रिया प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती थी। आरोपी को एक प्लॉट की आवश्यकता थी। इस कारण वह प्रिया के संपर्क में आया था। प्रिया के संपर्क में आने के बाद ही उसकी उससे अच्छी दोस्ती हो गई थी। तब आरोपी ने युवती को यह नहीं बताया था कि वह शादीशुदा है। पांच साल से आरोपी के संपर्क में थी। पांच माह से दोनों सोसाइटी में किराये के फ्लैट में सहमति संबंध में रह रहे थे।
दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था
गुरुवार रात को आशीष के घर पर पार्टी चल रही थी। पार्टी में आशीष के कुछ दोस्त भी आए थे। पार्टी के दौरान आशीष की पत्नी का फोन आ गया। प्रिया ने फोन रिसीव कर लिया। दोनों के बीच फोन पर ही कहासुनी हुई। बात करते-करते प्रिया ने गुस्से में आशीष की पिस्टल उठाई और खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही आशीष और उसके दोस्त मौके पर दौड़े। प्रिया का काफी खून बह रहा था। तुरंत ही उसे नजदीकी अस्पताल में ले गए। जहां उपचार के दौरान डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत बताई है। फिलहाल प्रिया वेंटिलेटर पर है। देर रात उसकी मौत हो गई।


https://ift.tt/BbIxeLv

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *