DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नोएडा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन:विधायक का करना था घेराव, बीच में पुलिस ने रोका, वहीं करने लगे नारेबाजी

भाजपा सरकार द्वारा नेशनल हेराल्ड केस में झूठे मुकदमे लगाने और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने के खिलाफ कार्यकर्ता ने प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस कमेटी नोएडा के अध्यक्ष मुकेश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता सेक्टर-20 पहुंचे। यहां से पैदल मार्च होते हुए भाजपा विधायक पंकज सिंह के कैंप कार्यालय घेराव के लिए निकले। इस बीच पैदल मार्च करते हुए कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच में रोक दिया। रोकते ही कार्यकर्ता सड़क पर बैठ गए और प्रदर्शन करने लगे। कार्यकर्ता ने भाजपा विरोधी नारेबाजी की। महानगर अध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा है कि आए दिन भाजपा, कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को बदनाम करने में लगी हुई है। कार्यकर्ता ये बर्दाश्त नहीं करेंगे। प्रदेश सचिव हापुड़ कॉर्डिनेटर पुरुषोत्तम नागर ने कहा है कि मोदी सरकार की बदनीयत ओर गैरकानूनी तरीके से की गई कार्यवाही पूरी तरह से बेनकाब हो गई है। अदालत ने यंग इंडियन मामले में कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्यवाही को अवैध ओर दुर्भावना से ग्रसित पाया है। स्टेट कॉर्डिनेटर बड़ौत बागपत प्रभारी पूर्व प्रदेश सदस्य सतेंद्र शर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार पुलिस के दम पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोक तो सकती है लेकिन उनके संघर्ष को झुका नहीं सकती। कांग्रेस कार्यकर्ता हमेशा जनता के लिए समर्पित है, भाजपा सरकार झूठ के सहारे ज्यादा दिन नहीं चल सकती है।


https://ift.tt/jtJCvMc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *