DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नोएडा प्राधिकरण ने लॉच की स्कीम, नीलामी से होगा आवंटन:बना सकते है कार्पोरेट आफिस , होटल , कामर्शियल बिल्डर और ग्रुप हाउसिंग, करे आवेदन

नोएडा प्राधिकरण ने कार्पोरेट आफिस , होटल , कामर्शियल बिल्डर और ग्रुप हाउसिंग की प्लाट स्कीम निकाली है। स्कीम के तहत 5 फरवरी से आवेदन किए जा सकते है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 फरवरी शाम पांच बजे तक है। प्लाट का आवंटन ई ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। नोएडा में कार्पोरेट आफिस बनाने के लिए 10 प्लाट की स्कीम लांच की है। इसमें नौ प्लाट 1000-1000 वर्गमीटर और एक प्लाट 4002.62 वर्गमीटर का है। प्राधिकरण की बेवसाइट पर 29 हजार 500 रुपए में रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। ये प्लाट एक करोड़ आठ लाख से 4.41 करोड़ तक के है। ये सभी प्लाट सेक्टर-153 में है। मंदिर बनाने का मौका
धर्मिक साइट के लिए दो प्लाट निकाले गए है ये प्लाट सेक्टर-15ए और 93बी में दो प्लाट की स्कीम निकाली है। इसका प्रयोग मंदिर के लिए किया जा सकता है। पंजीकरण 23 हजार 600 रुपए किया जा सकता है। प्लाट की कीमत 27.73 लाख और 41.85 लाख है। यहां आवंटन साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा। छोटे और बड़े दोनों साइज के कामर्शियल प्लाट
प्राधिकरण ने कामर्शियल बिल्डर के लिए छह प्लाट की स्कीम निकाली है। ये प्लाट सेक्टर-96 में एच-03, सेक्टर-98 में एच-08, एच-09 सेक्टर-62 में ए-06 सेक्टर-108 में कामर्शियल-01 और सेक्टर-132 में कामर्शियल-01 है। प्लाट 22 हजार से 49 हजार वर्गमीटर तक के है। ई नीलामी के जरिए ऑक्शन किया जाएगा। इसके अलावा कामर्शियल प्लाट में छोटे प्लाट यानी 5 हजार से 14 हजार वर्गमीटर तक के भी है। ये प्लाट सेक्टर-61,142,135,126,135 में है। होटल बनाने का मिलेगा मौका
नोएडा में होटल बनाने का भी मौका प्राधिकरण दे रहा है। होटल के लिए 6 प्लाटों की स्कीम को लांच किया गया है। इसमें 2 हजार से 24 हजार वर्गमीटर तक के प्लाट है। ये प्लाट सेक्टर-93बी, 105,135,142 में है। इनका रिजर्व प्राइज 1.41 लाख प्रतिवर्गमीटर से 1.83 लाख प्रतिवर्गमीटर तक है। आवेदन किए जा सकते है। 26 फरवरी तक आवेदन कर सकते है।
आवंटन ई ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। ग्रुप हाउसिंग के दो प्लाट
वहीं ग्रुप हाउसिंग के दो प्लाट की स्कीम निकाली गई है। ये प्लाट जीएच-03 और 04 सेक्टर-151 में है। दोनों प्लाट 20 हजार वर्गमीटर के है। आवंटन ई ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। आवेदन 26 फरवरी तक कर सकते है।


https://ift.tt/NSkA47I

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *