नोएडा प्राधिकरण ने कॉर्पोरेट ऑफिस, होटल, कमर्शियल बिल्डर और ग्रुप हाउसिंग के लिए नई प्लाट स्कीम लॉन्च की है। स्कीम के तहत 5 फरवरी से आवेदन किए जा सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 26 फरवरी शाम 5 बजे तक तय की गई है। सभी प्लाटों का आवंटन ई-ऑक्शन के जरिए किया जाएगा। नोएडा में कॉर्पोरेट ऑफिस निर्माण के लिए 10 प्लाटों की स्कीम लाई गई है। इनमें 9 प्लाट 1000-1000 वर्गमीटर और एक प्लाट 4002.62 वर्गमीटर का है। ये सभी प्लाट सेक्टर-153 में स्थित हैं।
पंजीकरण प्राधिकरण की वेबसाइट पर 29,500 रुपए में कराया जा सकता है। इन प्लाटों की कीमत 1.08 करोड़ रुपए से लेकर 4.41 करोड़ रुपए तक रखी गई है। धार्मिक स्थल के लिए भी मौका
धार्मिक उपयोग के लिए प्राधिकरण ने दो प्लाटों की स्कीम निकाली है। ये प्लाट सेक्टर-15ए और सेक्टर-93बी में स्थित हैं, जिनका उपयोग मंदिर निर्माण के लिए किया जा सकता है। इन प्लाटों के लिए 23,600 रुपए में पंजीकरण कराया जा सकता है। प्लाटों की कीमत 2.7 करोड़ और 4.1 करोड़ रुपए तय की गई है। इनका आवंटन साक्षात्कार के जरिए किया जाएगा। छोटे और बड़े दोनों साइज के कमर्शियल प्लाट
कमर्शियल बिल्डरों के लिए कुल छह प्लाटों की स्कीम लाई गई है। ये प्लाट सेक्टर-96 (एच-03), सेक्टर-98 (एच-08, एच-09), सेक्टर-62 (ए-06), सेक्टर-108 (कमर्शियल-01) और सेक्टर-132 (कमर्शियल-01) में स्थित हैं। इन प्लाटों का साइज 22 हजार से 49 हजार वर्गमीटर तक है और इनका आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा।
इसके अलावा 5 हजार से 14 हजार वर्गमीटर तक के छोटे कमर्शियल प्लाट भी सेक्टर-61, 142, 135, 126 और 135 में उपलब्ध हैं। होटल बनाने का भी अवसर
नोएडा में होटल निर्माण के लिए भी छह प्लाटों की स्कीम लॉन्च की गई है। इन प्लाटों का साइज 2 हजार से 24 हजार वर्गमीटर तक है। ये प्लाट सेक्टर-93बी, 105, 135 और 142 में स्थित हैं। इनका रिजर्व प्राइस 1.41 लाख रुपए प्रति वर्गमीटर से 1.83 लाख रुपए प्रति वर्गमीटर तक तय किया गया है। होटल प्लाटों के लिए भी 26 फरवरी तक आवेदन किए जा सकते हैं और आवंटन ई-ऑक्शन के जरिए होगा। ग्रुप हाउसिंग के लिए दो प्लाट
ग्रुप हाउसिंग के लिए सेक्टर-151 में जीएच-03 और जीएच-04 नाम से दो प्लाट निकाले गए हैं। दोनों प्लाटों का साइज 20 हजार वर्गमीटर है। इनका आवंटन भी ई-ऑक्शन के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 26 फरवरी तय की गई है।
https://ift.tt/NSkA47I
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply