DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नोएडा पुलिस ने पकड़े 25-25 हजार के दो इनामी बदमाश:दिल्ली नोएडा में दर्ज है 50 से ज्यादा मुकदमा, अगस्त में हुई मुठभेड़ के बाद से था फरार

नोएडा पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर 25-25 हजार का इनाम रखा गया था। दोनों ही बदमाश वांछित थे और घटना के बाद से फरार चल रहे थे। इनको पकड़ने के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। थाना फेज-1 केस-1
नोएडा के थाना फेज-1 पुलिस ने 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है। इसका नाम गोलू उर्फ विनोद निवासी थाना कल्याणपुरी दिल्ली है। इसकी उम्र करीब 27 साल है। इसे नोएडा पुलिस ने सेक्टर-14ए से लोकल इंटेलिजेंस की सूचना पर पकड़ा है। इस पर 50 से ज्यादा मुकदमा दर्ज है। पूछताछ के दौरान गोलू ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ चोरी और स्नैचिंग जैसी घटना करता है। अधिकांश मामले में दिल्ली में रजिस्टर्ड है। ये आमतौर पर कंपनियों के बाहर या सड़क पर खड़े वाहनों की रैकी करता था और उन्हें चोरी कर फरार हो जाता है। इसके अलावा, चोरी किए गए वाहनों से ही स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देता है। गोलू उर्फ विनोद का साथी दानिश पुत्र मंजूर अली को 30 अगस्त 2025 को थाना फेस -1 पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था। उसे जेल भेजा जा चुका है। जबकि गोलू मौके से फरार हो गया था। गोलू के खिलाफ दिल्ली और नोएडा में करीब 50 से अधिक मामले दर्ज है। वह थाना फेस -1, नोएडा के चोरी और पुलिस मुठभेड़ के मामलों में वांछित चल रहा है।

थाना सेक्टर-58 केस-2
थाना सेक्टर-58 पुलिस द्वारा मैनुअल इंटेलिजेंस व गोपनीय सूचना पर 25,000 के एक इनामी बदमाश नितिन उर्फ विपिन कठेरिया को सेक्टर-60 से गिरफ्तार किया। इसने अपने साथियों के साथ 26 अप्रैल 2025 को साथियों के साथ मिलकर प्राधिकरण की सेक्टर-60 स्थित नर्सरी से महिन्द्रा अर्जुन यूवो एवं महिन्द्रा 265 डीआई दो ट्रैक्टर चोरी किए थे। इस मामले में सेक्टर-58 पुलिस ने पहले 03 बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी गए दोनों ट्रैक्टरों के साथ एक अन्य चोरी का ट्रैक्टर, रैकी करने में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल, एक वैगनआर कार तथा एक अवैध तमंचा बरामद किया गया। इसी घटना के बाद से बदमाश फरार था।


https://ift.tt/a8FeLcq

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *