DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नोएडा के गार्डन गैलरिया मॉल में दो गुटों में मारपीट:पब में डांस को लेकर हुआ था झगड़ा,सात लोग हिरासत में

सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के गार्डन गैलरिया मॉल में शुक्रवार रात एक पब के बाहर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। विवाद पब में डांस करने को लेकर शुरू हुआ। मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे और थप्पड़ चले। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक-दूसरे से मारपीट करते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं।
डांस को लेकर हुआ विवाद
एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि मॉल स्थित एक पब में डांस करने के दौरान दो समूहों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पब से बाहर निकलते ही बहस ने उग्र रूप ले लिया और दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक हंगामा चलता रहा। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो कुछ ही समय में वायरल हो गया। वीडियो में युवक एक-दूसरे को धक्का देते, मुक्के मारते और फ्लोर पर गिराते हुए नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया।

सात लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया
सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल सात लोगों को हिरासत में लिया है। नोएडा के सेक्टर-53 निवासी धीरज सिंह, सेक्टर-30 गुरुग्राम निवासी हीरेन , राज नगर एक्सटेंशन गाजियाबाद निवासी मोहित शर्मा, नई दिल्ली निवासी साहीब सिंह और सेक्टर-15 नोएडा निवासी प्रदीप है।वही दूसरा पक्ष सेक्टर-27 निवासी आजाद और सेक्टर-15 निवासी शरस है। सभी से पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ शांति भंग करने सहित अन्य धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। गौरतलब है कि गार्डन गैलरिया मॉल में पहले भी मारपीट और हंगामे की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिसको लेकर पुलिस समय-समय पर सख्ती के दावे करती रही है।


https://ift.tt/qocP9Jr

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *