सुल्तानपुर में मंगलवार को कांग्रेस नेता व नि. राष्ट्रीय मीडिया कॉर्डिनेटर राजेश तिवारी ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। न्यायालय ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर रद्द कर दी है। तिवारी ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ईडी का इस्तेमाल कर गांधी परिवार को फंसाने की कोशिश की थी। उन्होंने इसे भाजपा की एक सोची-समझी साजिश करार दिया। कांग्रेस नेता के अनुसार, भाजपा राहुल गांधी द्वारा लगातार 11 वर्षों से सरकार की नाकामियों को उजागर करने से परेशान है। उन्होंने कहा कि ईडी ने राहुल गांधी से 50 घंटे तक पूछताछ की, लेकिन भाजपा उन्हें डरा नहीं पाई और कोई सुराग नहीं मिला। कांग्रेस नेता बोले-भाजपा परेशान कर रही थी तिवारी ने राहुल गांधी के ‘डरो मत, सत्य के साथ रहो, जीत सत्य की होती है’ संदेश का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय द्वारा एफआईआर रद्द करने से यह स्पष्ट हो गया है कि यह केवल भाजपा की परेशान करने वाली राजनीति थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने ईडी, सीबीआई और अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर गांधी परिवार को परेशान करने का प्रयास किया। तिवारी ने कहा कि गांधी के अनुयायी सत्य पर चलने वाले लोग हैं और वे इन ‘भ्रष्टाचारियों’ के खिलाफ भी डटकर लड़ेंगे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर राजेश तिवारी ने नेशनल हेराल्ड मामले को कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ईडी का उपयोग कर गांधी परिवार को बदनाम करने का प्रयास किया, लेकिन अंत में सत्य की विजय हुई। कोर्ट ने मामले को खारिज कर दिया है।
https://ift.tt/ZjrO5hB
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply