DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नेपाल से लाई जा रहीं 4 नेपाली लड़कियां रेस्क्यू:पुलिस ने 2 तस्करों को किया गिरफ्तार, ऑर्केस्ट्रा का काम दिलाने का दिया था प्रलोभन

यूपी के श्रावस्ती में पुलिस ने जिस्म फरोशी और मानव तस्करी के एक और गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दरअसल नेपाल सीमा के घने जंगलों से होते हुए यूपी लाई जा रही 4 नेपाली लड़कियों को पुलिस ने श्रावस्ती में रेस्क्यू किया। पुलिस ने उनके साथ 2 तस्करों को भी दबोचा। नेपाल से जंगल के रास्ते भारत लाई जा रहीं इन लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा में नाचने का लालच देकर लाया जा रहा था। सूचना मिलते ही एसएसबी और क्षेत्रीय पुलिस ने दबिश दी। इसी दौरान दो बाइकों पर बिठाकर ले जाई जा रही इन लड़कियों को पुलिस ने रेस्क्यू किया। पुलिस ने बताया- लड़कियां बेहद डरी हुई थीं। पहले तो पुलिस को देखते ही वे बेहद डर गईं। जोर-जोर से रोने लगीं। रेस्क्यू टीम के साथ मौजूद महिला सिपाहियों ने लड़कियों की काउंसिलिंग की और शांत कराया। बता दें कि दैनिक भास्कर की टीम ने दो दिन पहले ही विशेष कवरेज करते हुए इसका खुलासा किया था। भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में कम उम्र की नेपाली लड़कियों की मानव तस्करी की जा रही है। भास्कर के इन्वेस्टिगेशन में माहिला तस्करों और दलालों ने ऑन-कैमरा बताया कि कैसे नेपाल के छोटे से गांव से लड़कियों को निकालकर यूपी के रास्ते देश के बड़े शहरों और खाड़ी देशों तक पहुंचाते हैं। भास्कर में खबर प्रकाशित होने के बाद से ही बॉर्डर पुलिस, एसएसबी और क्षेत्रीय पुलिस लगातार अभियान चला रही थी। रेस्क्यू अभियान की तस्वीरें देखिए… अब पूरा मामला विस्तार से समझ लीजिए…
31 जनवरी 2026 को सिरसिया थाना के उपनिरीक्षक दीपक गिरी नेपाल-भारत सीमा पर एसएसबी के साथ बॉर्डर कोऑर्डिनेशन मीटिंग में शामिल थे। इसी दौरान एक मुखबिर ने गंभीर सूचना दी कि दो भारतीय युवक नेपाल से चार नेपाली लड़कियों को जंगल के रास्ते मोटरसाइकिल से भारत ला रहे हैं। सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए बिना देर किए एनजीओ और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) को अलर्ट किया गया और तत्काल कार्रवाई की योजना बनाई गई। पुलिस टीम ने गुज्जर गौरी सीमा क्षेत्र के भचकाही गांव के आगे जंगल मार्ग पर रणनीतिक घेराबंदी की। कुछ ही देर में दो मोटरसाइकिलों पर सवार दो युवक चार डरी-सहमी नेपाली लड़कियों के साथ आते दिखाई दिए। पुलिस ने मौके पर ही दोनों बाइक रोककर युवकों को दबोच लिया। इसी कार्रवाई से चार नेपाली लड़कियां मानव तस्करी के जाल में फंसने से बच गईं। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरिराम यादव पुत्र रक्षाराम और रामरूप पुत्र राम लोटन के रूप में हुई। दोनों आरोपी श्रावस्ती जिले के थाना सिरसिया अंतर्गत बभनी कुकुरभुकवा गांव के निवासी हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी स्थानीय स्तर पर ही नेपाल सीमा से मानव तस्करी का नेटवर्क चला रहे थे। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 2 मोटरसाइकिल, 1 आधार कार्ड और 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने मानव तस्करी से जुड़े गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। ऑर्केस्ट्रा का झांसा, अलग-अलग जगह भेजने की थी तैयारी
पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने लड़कियों को “ऑर्केस्ट्रा में नाचने और कमाई” का सपना दिखाया था। असल योजना उन्हें अलग-अलग स्थानों पर भेजने की थी—जहां शोषण का खतरा साफ नजर आ रहा था। SP बोले- सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी
पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा- मानव तस्करी के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति है। सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। ऐसे नेटवर्क को पूरी तरह तोड़ा जाएगा। भास्कर टीम ने पहले ही किया था खुलासा… 20 लाख में नेपाल की Gen-Z वर्जिन गर्ल:यूपी बॉर्डर पर महिला तस्करों का स्टिंग; खाड़ी देशों में बेच रहे
अरे… बाबू साहब… लड़कियां चाहिए तो 10 क्या… 50… 100 दिला देंगे… फुल सर्विस (अननेचुरल सेक्स) वाली लड़कियां हैवी बॉडी की आएंगी… जो दुबली-पतली आएंगी… वो फुल सर्विस नहीं देंगी… सिर्फ नेचुरल सेक्स करेंगी… आपको ऐसी लड़कियां देंगे… जिनकी वर्जिनिटी के नाम पर आप कस्टमर से 5 लाख रुपए तक रोज ले सकते हैं… अच्छे-अच्छे पागल हो जाएंगे… एक लड़की पर मुझे 20 हजार इंडियन करेंसी मिलती है…। ये सौदेबाजी कम उम्र की नेपाली लड़कियों की खरीद-फरोख्त के लिए तस्करों से की जा रही है। नेपाली लड़कियों की तस्करी का अब तक सबसे बड़ा खुलासा करने के लिए ‘दैनिक भास्कर’ की टीम यूपी-नेपाल बॉर्डर से 30 किमी अंदर नेपाल के चंद्रौटा, भैरवा और भुटवल कस्बे पहुंची। यहां पहली बार महिला तस्करों का स्टिंग किया। इन्होंने ऑन-कैमरा बताया कि कैसे नेपाल के छोटे से गांव से लड़कियों को निकालकर यूपी के रास्ते देश के बड़े शहरों और खाड़ी देशों तक पहुंचाते हैं। पूरी खबर विस्तार से पढ़िए… ——————————— ये खबर भी पढ़िए… मथुरा के सरकारी स्कूल में टीचर ने जबरन नमाज पढ़वाई:इस्लाम अपनाने का दबाव बनाया, राष्ट्रगान गाने पर डांटता था, सस्पेंड
मथुरा के सरकारी स्कूल में बच्चों से नमाज पढ़वाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि टीचर बच्चों का ब्रेनवॉश कर जबरन नमाज पढ़वाता। इस्लाम अपनाने का दवाब बनाने के लिए उसे बाकी धर्मों से अच्छा बताता। देवी-देवताओं को लेकर अमर्यादित बातें बोलता और बच्चों को राष्ट्रगान गाने पर डांटता था। भाजपा नेता की शिकायत के बाद BSA ने टीचर सस्पेंड कर दिया। जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी भी बनाई है। शुरुआती जांच में टीचर पर लगे आरोप सही पाए गए। पूरी खबर पढ़ें…


https://ift.tt/o7QS94A

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *