धनंजय, अखिलेश के पैर के बराबर भी नहीं हैं। उनका खुद का जीवन दर्शन बहुत अच्छा नहीं है। अगर उन्हें खंगालेंगे तो यह पता चल जाएगा। यह बातें यूपी के नेता प्रतिपक्ष और सपा के कद्दावर नेता माता प्रसाद पांडेय ने कानपुर में कहीं। वह एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद ने अखिलेश यादव और जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह के बीच चल रहे विवाद पर बोलते हुए कहा कि किसी का नाम लेकर मैं कुछ नहीं कहना चाहता। लेकिन, धनंजय की जिंदगी दूसरे तरह की है। वह दूसरों पर क्या पलटवार करेंगे। भाजपा वोटर लिस्ट को कमजोर करना चाहती है
माता प्रसाद ने SIR के मुद्दे पर भी भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह मैपिंग कराने की बात कर रहे हैं। इसमें यह 2003 से अब की वोटर लिस्ट को मिलाएंगे और मैपिंग करेंगे। अगर दोनों सेम नहीं है तो उसे तीसरे स्थान पर डाल देंगे। इसका मतलब है कि संबंधित को नोटिस जाएगा। नोटिस जाने के बाद उसे अपनी नागरिकता का प्रमाण देना होगा। इसके बाद उसका नाम मतदाता सूची से बाहर कर दिया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह वोटर लिस्ट को कमजोर करना चाहते हैं और अपने विरोधियों के नाम काटना चाहते हैं। इससे कि इसका लाभ चुनावों में लिया जा सके। सीएम क्या कानपुर में ढूंढ़ पाए घुसपैठिया
मुख्यमंत्री योगी पर टिप्पणी करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सीएम इतने दिनों से कानपुर में घुसपैठिया खोज रहे हैं, लेकिन इतने दिन में क्या उन्हें एक भी घुसपैठिया कानपुर में मिला। उन्होंने कहा कि योगीजी कहते है कि हम डिटेंशन सेंटर बनाएंगे। जिसके बाद उन्होंने कहा कि हम किसी के बारे में कुछ टिप्पणी नहीं करना चाहते।दाल गलेगी कि नहीं तो समय बताएगा। 24 में जब पार्लियामेंट का चुनाव हो रहा था तो ये कहां थे।इनके घर की सीट ने जीती, तो कैसे इनकी दाल गलेगी। कौशाम्बी इनकी सीट है, सपा जीती।इलाहाबाद इनकी सीट है, सपा जीती। चित्रकूट इनका है, सपा जीती।इलाहाबाद ऐसे कैसे ये कहते हैं। अब हम इनके बारे में ज्यादा टिप्पणी नहीं करेंगे। —————– ये खबर भी पढ़िए- कानपुर लगातार दूसरे दिन यूपी में सबसे ठंडा: 6.4 डिग्री पहुंचा पारा, 2 दिन बाद दिन में और गिरेगा तापमान कानपुर में शनिवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। यूपी में कानपुर लगातार दूसरे दिन सबसे ठंडा रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 6.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पूर्वोत्तर राज्यों में आए साइक्लोन की वजह से नमी आ चुकी है। आसमान में बादलों के छाने से आने वाले दिनों में धूप हल्की होगी और दिन का तापमान भी गिरेगा। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/T5mIB9a
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply