DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

निर्माणाधीन अस्पताल में चोरी, एक आरोपी पकड़ा गया:नाबालिग साथी की तलाश जारी, भागने की कोशिश में पहली मंजिल से कूदा

हापुड़ के राजेंद्र नगर में निर्माणाधीन अस्पताल से तांबे के तार चोरी करते हुए एक आरोपी को मोहल्लेवासियों ने पकड़ लिया। इस दौरान भागने के प्रयास में वह पहली मंजिल से कूद गया, जिससे वह घायल हो गया। घायल आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसके एक नाबालिग साथी की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला राजेंद्र नगर में एक अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। रेलवे स्टेशन के बाहर रहने वाला शिवा अपने एक नाबालिग साथी के साथ वहां पहुंचा और एयर कंडीशनर (एसी) में लगे तांबे के तार चोरी करने लगा। इसी दौरान चौकीदार के आ जाने पर आरोपी मौके से भागने लगा। शिवा पहली मंजिल से कूद गया और मोहल्ला पटेल नगर की ओर भागा। मोहल्लेवासियों ने उसे घेरकर पकड़ लिया और डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में सामने आया कि चोरी की योजना पहले नाबालिग आपचारी ने बनाई थी। उसने निर्माणाधीन अस्पताल की रेकी की थी और बाद में शिवा को इसकी जानकारी दी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह रेलवे स्टेशन के बाहर लगभग 15 लोगों के साथ रहता है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और फरार नाबालिग आपचारी की तलाश जारी है।


https://ift.tt/ZvFny9x

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *