कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव में एक दिव्यांग मजदूर की मौत हो गई। गुजरात में मजदूरी करने वाले 47 वर्षीय मजदूर को अपनी पत्नी की गिरफ्तारी और घर में तोड़फोड़ की खबर मिली थी। उनकी पत्नी मजदूरनी जेल में बंद होने के कारण पति के अंतिम दर्शन नहीं कर पाईं। मृतक एक पैर से दिव्यांग था। वे परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए गुजरात के अहमदाबाद में पेंटिंग का काम करता था। ग्रामीणों के अनुसार, दो अन्य व्यक्तियों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया था। इस दौरान पुलिस ने उनके घर में तोड़फोड़ भी की थी। शम्भू, विजय, मिथून और राजेश सहित कई ग्रामीणों ने बताया कि पीड़िता का इस झगड़े से कोई संबंध नहीं था। उनका घर बगल में होने के कारण पुलिस ने उन्हें निशाना बनाया। पुलिस कार्रवाई में घर को तहस-नहस कर दिया गया और मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। इस घटना और पत्नी की गिरफ्तारी की सूचना से प्रभु को गहरा सदमा लगा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह लगभग दस बजे एम्बुलेंस से उनके पैतृक गांव मठिया लाया गया। शव के साथ आए दो साथियों ने मृतक की बड़ी बेटी को तत्काल दाह संस्कार के लिए 20,000 रुपये दिए। उन्होंने बताया कि कंपनी मालिक ने एम्बुलेंस का किराया भी दिया है और भविष्य में और सहायता का आश्वासन दिया है। उनका दाह संस्कार शनिवार को उनके बेटे अमन द्वारा किया गया। बेटे की मौत की खबर सुनकर उनकी 80 वर्षीय मां शांति देवी और तीनों बेटियां रिन्जु,सिंधु,रितु गहरे सदमे में हैं। उनका एक बेटा अमन भी है। इस घटना के बाद मठिया गांव के केवटहिया टोले से कई पुरुष और महिलाएं डर के कारण अपने घर छोड़कर चले गए हैं। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। ग्राम प्रधान मुराली निषाद ने बताया कि यह परिवार के लिए बहुत कठिन समय है,क्योंकि दो महीने पहले ही प्रभु के बड़े भाई का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्र भूषण प्रजापति ने कहा कि पुलिस किसी भी निर्दोष को परेशान नहीं करेगी और गांव में शांति व्यवस्था कायम है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
https://ift.tt/4tXaFiI
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply