DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी गिरफ्तार:मिर्जापुर लालगंज पुलिस ने शिकायत पर की कार्रवाई

मिर्जापुर के लालगंज थाना पुलिस ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एक महिला की शिकायत के आधार पर की, जिसमें उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप था। यह मामला 1 फरवरी को सामने आया, जब एक महिला ने लालगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया गया कि उसकी करीब 17 वर्षीय बेटी खेत जाते समय नामजद आरोपियों द्वारा छेड़खानी का शिकार हुई। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे जबरदस्ती अपने साथ ले जाकर दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी भी दी। तहरीर के आधार पर तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए, क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक लालगंज को आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। लालगंज थाने में दर्ज इस मामले की विवेचना करते हुए प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह और उपनिरीक्षक सुजीत कुमार सेठ ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पतुलखी ओवर ब्रिज के पास से बहुती ग्राम निवासी आरोपी विश्राम उर्फ बिसरम पुत्र महेन्दर उर्फ महेन्द्र कोल और जगदीश उर्फ जग्गा पुत्र बुद्धिराम कोल को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्यवाही की गई और उन्हें जेल भेज दिया गया है।


https://ift.tt/MEsGhQZ

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *