DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में आरोपी गिरफ्तार:रामपुर पुलिस ने युवक को पकड़ा, दूसरे की तलाश जारी

रामपुर में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त निजाम को रोडवेज बस अड्डे से पकड़ा, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यह मामला 31 जनवरी 2026 का है। पीड़िता के पिता ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ रास्ते में छेड़छाड़ की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 44/2026, धारा 74 बीएनएस और 7/8 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। इस प्रकरण में निजाम पुत्र जाहिद, निवासी लोहा मील अहमदनगर जागीर, थाना सिविल लाइन, रामपुर को नामजद किया गया था। एक अन्य आरोपी अज्ञात बताया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल लाइन पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी क्रम में 2 फरवरी 2026 को वांछित अभियुक्त निजाम को रोडवेज बस अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को संबंधित न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। घटना में शामिल दूसरे अज्ञात आरोपी की तलाश अभी जारी है। कोतवाली सिविल लाइंस इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि दूसरे आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


https://ift.tt/58yQOIe

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *