DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नाबालिग रेप पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया:चित्रकूट में बाल कल्याण समिति करेगी नवजात की देखभाल, आरोपी की तलाश जारी

चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी ने बच्ची को जन्म दिया है। घटना के तीन दिन बाद पुलिस और बाल कल्याण समिति (CWC) सक्रिय हो गई हैं। किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया गया है कि किशोरी के पारिवारिक चाचा ने उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके कारण वह गर्भवती हो गई। लोकलाज के भय से परिजनों ने पहले कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई थी। शुक्रवार को किशोरी ने जिला अस्पताल में एक बालिका को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। सोमवार को बाल कल्याण समिति की टीम और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) ने अस्पताल पहुंचकर किशोरी के परिजनों से बातचीत की। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राकेश माथुर ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया के तहत नवजात बालिका की देखभाल समिति करेगी। किशोरी के परिजनों ने दुष्कर्म के आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की सहमति दे दी है। इस संबंध में बुधवार को थाने में तहरीर दी गई। थाना प्रभारी सत्यमपति ने पुष्टि की कि बुधवार को मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना हो चुकी है।


https://ift.tt/UNXkEQB

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *