DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नाबालिग को भगाकर यौन उत्पीड़न करने वाले 2 हिरासत में:धर्म परिवर्तन के आरोप में मिर्जापुर पुलिस ने की कार्रवाई, किशोर न्याय बोर्ड भेजा

देहात कोतवाली पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने, यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के आरोप में दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मामला 5 फरवरी को सामने आया, जब एक महिला ने थाना कोतवाली देहात में लिखित तहरीर दी। महिला ने आरोप लगाया कि नामजद आरोपियों ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगा लिया, उसके साथ यौन उत्पीड़न किया और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया। तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। क्षेत्राधिकारी सदर ने थाना प्रभारी कोतवाली देहात अमित मिश्र को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक अमित मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों बाल अपचारियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उन्हें किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि नाबालिगों से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ सख्त कार्रवाई की जा रही है। पीड़िता की सुरक्षा और काउंसलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, और मामले की निष्पक्ष व प्रभावी ढंग से जांच जारी है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे अपराधों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


https://ift.tt/wCnT1jm

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *