DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नाबालिग अपहरण कांड, 3 महीने बाद आरोपी गिरफ्तार:कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने की कार्रवाई, जान से मारने की धमकी दी थी

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के अपहरण और मारपीट के गंभीर मामले में पुलिस ने लगभग तीन महीने बाद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश के बाद कार्रवाई की। शुरुआत में थाने में शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई थी। अंततः पीड़िता की मां ने अदालत के आदेश पर थाना हुसैनगंज में मुकदमा दर्ज कराया था। तहरीर के अनुसार, यह घटना 03 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 9 बजे हुई थी। गांव में एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान नीतेश सिंह ने मदद का बहाना बनाकर नाबालिग किशोरी को अपने साथ ले गया था। जब परिजनों ने किशोरी की खोजबीन की, तो उसका कोई सुराग नहीं मिला। आरोपियों ने भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। उल्टा, पूछताछ करने पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी सामने आए थे। कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। लंबे समय तक फरार चल रहे मुख्य आरोपी नीतेश सिंह (उम्र करीब 23 वर्ष) पुत्र सूरजपाल सिंह चौहान निवासी बहरामपुर, थाना थरियांव, जनपद फतेहपुर को आज हुसैनगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


https://ift.tt/8mlgkXD

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *