नवाबगंज के ख्योरा थानाक्षेत्र में 20 वर्षीय वेल्डिंग कारीगर ने तमंचे से सिर में गोली मार कर सुसाइड कर लिया। घटना के समय घर पर वह अकेला था। दोपहर करीब एक बजे बड़ा भाई काम से लौटे भाई घर पहुंचा तो लहुलूहान शव देख घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह, एसीपी कर्नलगंज व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को जांच में कमरे से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस व अन्य साक्ष्य मिले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। अब जानिए पूरा मामला… ख्योरा निवासी रामअवतार निषाद लोडर चालक हैं, परिवार में पत्नी ममता दो बेटे दीपक और अभिषेक (20) हैं। अभिषेक की बहन शिवानी और प्रीति ने बताया कि भाई अभिषेक व दीपक वेल्डिंग कारीगर हैं। मां खेतों की देखरेख के लिए बीते एक साल से फतेहपुर गांव में रहती हैं। बताया कि बुधवार सुबह पिता व बड़ा भाई दीपक अपने–अपने काम पर गए थे, जबकि अभिषेक काम पर नहीं गया था। दोपहर में दीपक की पत्नी पूजा घर की पहली मंजिल में थी, जबकि अभिषेक ग्राउंड फ्लोर पर स्थित अपने कमरे में मौजूद था। दोपहर को अभिषेक ने कमरा बंद किया और बिस्तर में बैठ कर तमंचे से खुद के सिर में गोली मार ली। सुबह करीब 11 बजे दीपक ने अभिषेक को फोन कर दुकान आने को कहा, जिस पर उसने कुछ काम होने की बात कहकर दुकान आने से मना कर दिया। दोपहर करीब 1 बजे दीपक काम से लौटा तो वह अभिषेक के कमरे में पहुंचा। कमरा अंदर से बंद होने के कारण उसने हाथ डालकर दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा देख सन्न रह गया। बिस्तर पर लहुलूहान हालत में अभिषेक पड़ा हुआ था। आनन–फानन में घटना की जानकारी नवाबगंज पुलिस को देकर दीपक उसे हैलट अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह, एसीपी कर्नलगंज अमित चौरसिया समेत नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की, जहां कमरे में 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस मिला। वहीं गोली का निशान दीवार पर मिला, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि गोली सिर से आर–पार होने के बाद दीवार में जा घुसी थी। एडीसीपी सेंट्रल ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की, लेकिन वह आत्महत्या का स्पष्ट कारण नहीं बता सके। पुलिस ने जब्त किया मृतक का मोबाइल एडीसीपी ने पिता राम अवतार ने बताया कि से अवैध तमंचे के बारे में पूछा तो उन्होंने जानकारी से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह वह 5:30 बजे काम पर घर से चले गए थे। पड़ोसियों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे के आसपास उन्होंने तेज आवाज सुनी थी। एसीपी कर्नलगंज ने बताया कि मृतक का मोबाइल जब्त कर जांच की जा रही है।
https://ift.tt/hyDQfHU
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply