DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नवागत डीआईजी रेंज सोमेन वर्मा पहुँचे अयोध्या:राममंदिर और हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन के पश्चात लेंगे अयोध्या का चार्ज

नवागत डीआईजी रेंज सोमेन वर्मा अयोध्या पहुंच गए हैं। वे रविवार को हनुमानगढ़ी और रामलला का दर्शन पूजन करने के बाद अयोध्या का चार्ज लेंगे।इस बीच यहां आईजी रहे प्रवीण कुमार एडीजी लखनऊ जोन का चार्ज संभाल चुके हैं। उनके जल्द अयोध्या आने के आसार हैं। मिर्जापुर में तैनात आईपीएस अधिकारी सोमेन वर्मा को पदोन्नत करते हुए आईजी अयोध्या रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। सोमेन वर्मा इससे पहले मिर्जापुर में अपनी तैनाती के दौरान कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कामकाज को लेकर सख्त और प्रभावी अधिकारी के रूप में पहचानी जाती रही हैं। अब जाने आखिर कौन है सोमेन बर्मा सोमेन बर्मा 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में मिर्जापुर जनपद में बतौर SSP अपनी सेवाएं दे रहे थे। पश्चिम बंगाल के मूल निवासी सोमेन बर्मा की प्रारंभिक शिक्षा असम में हुई। उन्होंने एनआईटी असम से बीटेक की डिग्री प्राप्त की है। आईपीएस बनने से पहले वह भारतीय इंजीनियरिंग सेवा (IES) के तहत मिनिस्ट्री ऑफ पावर में कार्यरत रहे। तकनीकी शिक्षा और प्रशासनिक अनुभव के कारण उन्हें पुलिस विभाग में एक कुशल और आधुनिक सोच वाले अधिकारी के रूप में जाना जाता है। लखनऊ में कार्यभार संभालने के बाद सोमेन बर्मा लगभग ढाई वर्ष तक सुलतानपुर में तैनात रहे। इस दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण को लेकर सख्त रुख अपनाया। सुलतानपुर में ज्वेलरी शॉप डकैती और मंगेश यादव एनकाउंटर के बाद वे खासा चर्चा में आए थे। इन मामलों में उनकी त्वरित और निर्णायक कार्रवाई ने उन्हें एक सख्त प्रशासक की पहचान दिलाई। जनवरी माह में सुलतानपुर से स्थानांतरण के बाद उन्होंने मिर्जापुर में एसएसपी के रूप में कार्यभार संभाला। मिर्जापुर में भी उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सख्त रणनीति लागू की। अपराधियों के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस नीति के चलते पुलिसिंग में सक्रियता बढ़ी है।


https://ift.tt/x7a4QSU

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *