DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नवागंतुक एसपी सर्वानन टी ने संभाला कार्यभार:2019 बैच के आईपीएस, वाराणसी में थे अपर पुलिस उपायुक्त

शुक्रवार को नवागंतुक पुलिस अधीक्षक सर्वानन टी ने जिले में अपना कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने जनपद की कानून-व्यवस्था को अपनी प्राथमिकता बताते हुए अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर पारदर्शी व संवेदनशील पुलिसिंग को आगे बढ़ाने की बात कही। पुलिस अधीक्षक सर्वानन टी 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। कार्यभार संभालने से पहले वह वाराणसी में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर तैनात थे। इसके अतिरिक्त, उन्होंने प्रदेश के कई महानगरों में अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं।


https://ift.tt/HEZKBPC

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *