आगरा में भाभी ने ननद को सरप्राइज गिफ्ट देने के नाम पर जान से मारने की कोशिश की। भाभी ने ननद की आंख पर पट्टी बांधी। उसके हाथ बांधे और अपने कमरे में ले गई। इसके बाद उसके सिर पर चाकू से हमला कर दिया। तवा और चिमटा भी मारा। सिर पर 50 से ज्यादा वार किए। चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। बचने के लिए ननद घर से बाहर भागी। आसपास के लोग शोर सुनकर आ गए। युवती को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी भाभी को हिरासत में ले लिया है। भाभी उसपर वार करते हुए कह रही थी कि बहुत हेड बनती हो, आज तेरा काम तमाम होगा। घटना थाना ट्रांस यमुना के राधानगर की है। पहले देखिए 2 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला राधा नगर निवासी गिरीश अग्रवाल ऑटो चालक हैं। उनके बेटे शिवांशु का एक साल पहले कचहरी घाट निवासी पूजा से प्रेम विवाह हुआ था। परिवार के लोग एक साथ ही रहते हैं। रविवार सुबह गिरीश रोजाना की तरह ऑटो लेकर निकल गए। शिवांशु और उसकी मां संगीता अपने रिश्तेदार के घर पर गमी में गए थे। जबकि छोटा बेटा आलोक कोचिंग गया था। घर में सिर्फ बेटी प्रिया अग्रवाल और बहू पूजा मौजूद थी। प्रिया ने कहा- सुबह करीब 9 बजे भाभी पूजा ने कहा कि 1 जनवरी को आपका जन्मदिन है। मैंने आपके लिए एक गिफ्ट मंगाया है। गिफ्ट लेने के लिए मेरे कमरे में चलो। मैं आपको सरप्राइज दूंगी। इस पर भाभी पूजा ने आंखों पर चुन्नी बांध दी। हाथ भी बांध दिए। बेड पर बैठाया, फिर किया हमला
मुझे अपने कमरे में ले गई। बेड पर बैठाया। अचानक से मेरे सिर पर किसी नुकीली वस्तु से हमला कर दिया। इसके बाद वो ताबड़तोड़ हमला करती रहीं। मैंने बचने के लिए शोर मचाया। इसके बाद उन्होंने चाकू, तवा और चिमटे से भी सिर में वार किए। मैं आंखें बंधी होने के बाद भी कमरे से बाहर की ओर भागी। शोर मचाया। इसके बाद वहीं पर गिर पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग आए। उन्होंने दरवाजा खुलवाया। पड़ोसियों ने ही प्रिया के माता-पिता को फोन कर जानकारी दी। सूचना पर पुलिस भी आ गई। गंभीर अवस्था में प्रिया को जेके हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। उसके पूरे सिर में चोट के निशान हैं। भाभी ने पुलिस से कहा- घर में एक लड़का आया था। उसने हमला बोल दिया। पुलिस ने आरोपी भाभी को हिरासत में लिया है। इस दौरान पूछताछ में आरोपी पुलिस को गुमराह करने की कोशिश करती रही। पुलिस अभी आरोपी से पूछताछ कर रही है। मां ने कहा- कमरे में चारों तरफ खून की खून
प्रिया की मां ने बताया- जब वो घर पहुंची, तो घर का नजारा देखकर होश उड़ गए। कमरे में चारों तरफ खून की खून फैला हुआ था। बेड पर तवा, चाकू, कन्नी पड़ी हुई थी। तवा टेढा हो गया था। एसीपी छत्ता शेषमणि ने बताया- आरोपी भाभी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ की जा रही है। अभी भी गुमराह कर रही है। घायल का कहना है कि भाभी ने ही हमला किया है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। ——————- ये खबर भी पढ़ें… हिंदू प्रेमिका की गर्दन काटी, शादी करना चाहती थी:निकाह से एक दिन पहले गिरफ्तार, सहारनपुर से ले गया…न्यूड करके लाश फेंकी सहारनपुर की रहने वाली उमा नाम की महिला की गर्दन कटी नग्न लाश हरियाणा के यमुनानगर में एक हफ्ते पहले मिली थी। इस मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। उमा की हत्या करने वाला प्रेमी बिलाल निकला। बिलाल दो साल उमा के साथ लिव इन में रहा। युवती पहले से ही शादीशुदा थी और एक बच्चे की मां थी। पढ़ें पूरी खबर…
https://ift.tt/cHhO4xN
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply