DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

‘नगर निगम में चोर कौन…यही ढूंढना है’:भाजपा के पार्षद बोले-गायब हो रही हमारे प्रस्तावों की फाइल, दलित और ओबीसी वर्ग के हैं पार्षद

कानपुर नगर निगम के सदन में शुक्रवार को जमकर हंगामा हुआ। पार्षदों ने अपने वार्ड की समस्याएं सदन में उठानी चाही, लेकिन उन्हें रोका जाता रहा। इन पार्षदों ने बताया कि लगातार उनके साथ अनदेखी हो रही है। भाजपा पार्षद होने के बाद भी उनके वार्ड विकास के लिए तरस रहे हैं। निगम में कोई चोर है, जो उनके प्रस्तावों की फाइल ही गायब कर देता है। ये सभी पार्षद दलित और ओबीसी वर्ग के हैं, जो अपने क्षेत्र में विकास के लिए तरस रहे हैं। हालांकि पार्षद यही कह रहे थे कि उनकी अनदेखी की जा रही है। उनके वार्ड के विकास के लिए जो प्रस्ताव पास होते हैं, वह फाइलें ही गायब हो जाती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि वह पैर छूने के लिए महापौर के पास नहीं जाते हैं। मुखिया के कारण भाजपा का जनाधार घट रहाा वार्ड 79 के भाजपा पार्षद विकास जायसवाल ने महापौर पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी मुखिया की नीतियों के कारण पार्टी का जनाधार घट रहा है। लोग पार्टी से खफा हो रहे हैं, जिसका फायदा विपक्षी पार्टियां उठा सकती हैं। इस बात को वह संगठन तक लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के पार्षदों के प्रस्तावों की फाइलें ही नगर निगम से गायब हो जाती हैं। यह चोर कौन है, इसका भी पता जल्दी ही लगाना पडेगा। काम हमारे क्षेत्र में होता है, बोर्ड दूसरे का लगता है वार्ड 10 की भाजपा पार्षद लक्ष्मी कोरी ने बताया कि उनके क्षेत्र का आधा हिस्सा वार्ड 10 में है और आधा हिस्सा वार्ड 15 में आता है। लेकिन जो फाइलें बनती हैं, वह वार्ड 15 के नाम से बनती हैं। काम उनके क्षेत्र में होता है, लेकिन उनके क्षेत्र का नाम तक नहीं आता। उन्होंने इनकी शिकायत की, जिसमें रिपोर्ट भी लगी। फिर भी कार्रवाई नहीं हुई। उनके प्रस्तावों की फाइल ही गायब हो जाती है। स्पेशल जनता दरबार वालों के हो रहे काम वार्ड 4 के पार्षद अंकित मौर्या ने बताया कि नगर निगम में वार्ड की समस्याएं कम, लोगों का विकास ज्यादा हो रहा है। तीन साल में उनके वार्ड में विकास को कोई भी काम नहीं कराया गया। महापौर का एक स्पेशल जनता दरबार चलता है। जो वहां जाता है, दंडवत प्रणाम करता है। उसके ही वार्ड में काम कराया जाता है। वह ऐसा नहीं करते, इसलिए उनके यहां काम नहीं हो रहे हैं। हमारे वार्ड के प्रस्ताव गायब हो जाते हैं वार्ड 10 के भाजपा पार्षद पवन गुप्ता ने बताया कि हमारे वार्ड में दलित बस्ती है संत लात का हाता। यह एक दलित बस्ती है, जहां 3 हजार परिवार एक ही शौचालय पर निर्भर हैं। जिसमें आजादी के बाद से सीवर नहीं पड़ी। हम लगातार इसकी मांग कर रहे हैं, लेकिन हमारे वार्ड में काम नहीं कराए जाते। जो प्रस्ताव तैयार होते हैं, वह गायब हो जाते हैं। उसकी फाइलें ही नहीं मिलती हैं।


https://ift.tt/dSnpLYf

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *