DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नगर निगम में गूंजा…लहर-लहर लहरा गई अम्मा:पार्षदों ने महापौर के लिए सदन में गाए गीत, नए साल पर हुई थी चाय पार्टी

कानपुर नगर निगम में पार्षदों और मेयर के बीच चल रही खींचतान के बाद अब एक नया वीडियो सामने आया है। जिसमें निगम के 64 पार्षद मेयर के साथ गीत गाते नजर आ रहे हैं। पार्षदों और मेयर के साथ गूंज रहे गीतों का यह वीडियो अब खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। पार्षद मेयर के साथ लहर-लहर लहरा गई अम्मा हवा के झोके से, किसी के रोके से नहीं रुकेंगी अम्मा, गीत गा रहे हैं। नए साल के उपलक्ष्य में मेयर ने पार्षदों को चाय पर बुलाया था और उनके साथ शहर के विकास को लेकर चर्चा की थी। इसके बाद मेयर और पार्षदों के बीच खुशनुमा माहौल देखने को मिला था। शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रहे लोग पार्षदों के साथ महापौर का यह वीडियो शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है। इस वीडियो में मेयर प्रमिला पांडेय के साथ शहर के 64 मेयर नजर आ रहे हैं, जो उनके साथ गीत गा रहे हैं और कदम से कदम बढ़ाकर चलने की बात कह रहे हैं। जिसके बाद इसे मेयर का शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है। क्योंकि शहर में पिछले एक सप्ताह से नगर निगम लगातार विवादों में चल रहा है। नगर निगम के भाजपा पार्षद मेयर और उनके बेटे के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं और लगातार आरोप प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। लेकिन इन सारे आरोपों के बीच अभी तक मेयर और उनके बेटे की ओर से कोई भी पक्ष नहीं रखा गया है। 26 दिसंबर से शुरू हुआ था विवाद नगर निगम में 26 दिसंबर को सदन की कार्रवाई हुई थी। इसमें वार्ड 37 के पार्षद पवन गुप्ता और वार्ड 4 के पार्षद अंकित सैनी को अनुशासन हीनता के कारण सदन से सस्पेंड कर दिया गया था। मेयर ने उन्हें अगले 4 सदन के लिए सस्पेंड किया था। यह कार्रवाई होने के बाद दोनों पार्षदों ने मेयर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था और आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए थे। पार्षदों ने मेयर के बेटे बंटी पांडेय पर आरोप लगाए थे कि वह नगर नगम में भ्रष्टाचार कर रहा है। निगम के हर एक काम में उसका दखल रहता है और वह अपने ही लोगों को निगम के ठेके देता है। 6 पार्षद हुए थे एकजुट महापौर प्रमिला पांडेय और उनके बेटे बंटी पांडेय के खिलाफ नगर निगम के 6 पार्षदों ने मोर्चा खोला था। अंकित मौर्य, पवन गुप्ता के साथ पार्षद विकास जायसवाल, वार्ड 38 के पार्षद हरि स्वरूप तिवारी, वार्ड 10 की पार्षद लक्ष्मी कोरी और वार्ड 5 के पार्षद आलोक पांडेय एकजुट हुए थे। उन्होंने कहा था कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ हैं और अभी उनके साथ नगर निगम के 60 पार्षद हो जाएंगे। जिसके बाद अब यह वीडियो सामने आया है।


https://ift.tt/0DHFWUL

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *