कानपुर नगर निगम सभागार में गुरुवार को नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की अध्यक्षता में सीएम-ग्रिड प्रथम व द्वितीय चरण की समीक्षा बैठक की गई। प्रथम चरण की परियोजनाओ की सीवर लाइन व जल आपूर्ति लाइन के कार्यों के पूर्ण न होने व उक्त के दृष्टिगत कार्यों की प्रगति बाधित होने के कारण असंतोष व्यक्त किया गया। नगर आयुक्त ने नियत तिथि पर कार्य पूर्ण करने के कठोर निर्देश दिये गये। काम में लापरवाही करने वाली फर्मों के नोटिस जारी की गई। नगर आयुक्त ने बताया कि जनता द्वारा सबसे ज्यादा शिकायतें सीवेज चोक, नाला क्षतिग्रस्त होने व सड़कें टूटी होने से धूल उड़ने की मिल रही थीं। सुरक्षा व मानकों में लापरवाही पर असंतोष जोन-01 अन्तर्गत घण्टाघर से परेड होते हुये ग्रीन पार्क तक परियोजना की कार्यदायी फर्म मेसर्स कोनार्क एसोसिएट्स को धीमी प्रगति पर नोटिस जारी करने निर्देश दिये गये। बाबा कुटी चौराहे से सोटे बाबा मंदिर होते हुये अलंकार गेस्ट हाउस तक की कार्यदायी फर्म को कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों मे लापरवाही व धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुये कार्यदायी फर्म मे एसएस इन्फ्राजोन प्रा.लि. को नोटिस जारी की गई। केस्को जल्द हटाए ट्रांसफार्मर द्वितीय चरण अन्तर्गत थाना स्वरूप नगर से मटका तिराहा तक चल रहे कार्य की धीमी प्रगति पर कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा केस्को को फुटपाथ पर स्थापित ट्रॉन्सफार्मर को शीघ्र हटाने के निर्देश दिए। अधीक्षण अभियन्ता, यूपी जल निगम द्वारा मार्च, 2026 माह मे समस्त जलापुर्ति व सीवर लाइन के कार्य पूर्ण किये जाने के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। बैठक में जीएम जलकल विभाग अधीक्षण अभियन्ता केस्को, मुख्य अभियन्ता, कानपुर नगर निगम, अधीक्षण अभियन्ता यूपी जल निगम आदि रहे। समस्याओं के निदान के लिए हुई बैठक मामले में नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने बताया कि सीएम ग्रिड योजना के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की रिव्यू मीटिंग की है। निर्माण वाली जगह पर धूल उड़ना और बारिश की वजह से कीचड़ की जैसी समस्याओं की शिकायत प्राप्त हुई है। किसी को लेकर आज एक अधिकारियों के साथ बैठक की है, जिससे शहरवासियों की समस्याओं का निदान हो सके।
समीक्षा बैठक के प्रमुख बिंदु व निर्देश – चुन्नीगंज चौराहे पर फुटपाथ, कर्नलगंज थाने के सामने फुटपाथ मरम्मत एवं ट्रैफिक सिग्नल की स्थापना का कार्य मेट्रो द्वारा कराना है।
– गणेश शंकर विद्यार्थी की मूर्ति को पुनः स्थापित करना।
– जरीब चौकी पर मेट्रो कार्य के दौरान हटायी गयी यूटिलिटी को पुनः स्थापित कराना।
– जोन-3 बारादेवी की ओर मेट्रो द्वारा बनाये गये नाले का स्लोप सही कराएं।
– श्याम पैलेस के पास मेनहोल टूटा, केडीए मार्केट से बाईपास तक मार्ग क्षतिग्रस्त।
– ब्लिस चौराहे पर नाला क्षतिग्रस्त होने से जलभराव का निस्तारण कराएं।
– सीटीआई से बर्रा-8 तक रोड खोदी गयी, जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने के उपरान्त मरम्मत का कार्य।
– रावतपुर से कम्पनी बाग तक सड़क को मेट्रो द्वारा बन्द/क्षतिग्रस्त कर दिया गया। मेट्रो द्वारा बताया गया कि जल निगम द्वारा रोड रेस्टोरेशन नहीं किया गया। संयुक्त निरीक्षण जल निगम, मेट्रो व नगर निगम द्वारा।
– देवकी चौराहा से रावतपुर की तरफ नाला मेट्रो द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। सफाई/डिसिल्टिंग एक सप्ताह में कराने हेतु निर्देशित किया गया।
– बारादेवी में डाली गयी सीवर लाइन का संयुक्त निरीक्षण व वीडियोग्राफी कराने को निर्देशित किया गया।
– जरीब चौकी चौराहे पर निर्मित किये जाने वाले ओवरब्रिज के सरेखण में आ रही सीवर/वाटर लाइनों की शिफ्टिंग का कार्य एक माह में प्रारम्भ कराने की जानकारी जल निगम के अधिकारियों द्वारा दी गयी।
– मेट्रो के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि गल्ला मण्डी के निकट निर्मित मेट्रो स्टेशन में पानी की रिसाव हो रहा है। जल निगम के अधिकारियों द्वारा यथाशीघ्र समस्या का निराकरण कराने का आश्वासन दिया गया।
https://ift.tt/aMF6ENi
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply