नगर आयुक्त गौरव कुमार ने सोमवार को जोन-6 स्थित दो वार्डों का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था, डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण, पार्कों के रखरखाव, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई और मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। खाली प्लॉटों में पड़े कूड़े के ढेरों की स्थिति का जायजा लिया। मौके पर नगर आयुक्त ने लापरवाही बरतने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। लोगों से लिया डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन का फीडबैक सबसे पहले नगर आयुक्त ने आचार्य नरेंद्र देव वार्ड का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने नेपियर कॉलोनी, चौपटिया और नवाज गंज क्षेत्रों का भ्रमण कर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था की वास्तविक स्थिति जानने के लिए स्थानीय नागरिकों से सीधे फीडबैक लिया। नगर आयुक्त महोदय ने कहा कि स्वच्छता व्यवस्था में नागरिकों की संतुष्टि सर्वोपरि है और किसी भी प्रकार की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। सार्वजनिक शौचालय की स्थिति पर दिए निर्देश नगर आयुक्त ने सराय माली खां स्थित सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शौचालय में पाई गई टूट-फूट और मरम्मत की आवश्यकता को देखते हुए नगर आयुक्त ने अधिशासी अभियंता को तत्काल मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए, ताकि आम जनता को स्वच्छ और सुरक्षित सुविधा उपलब्ध हो सके। मल्लाही टोला प्रथम वार्ड में व्यवस्थाओं का जायजा नगर आयुक्त महोदय ने मल्लाही टोला प्रथम वार्ड का निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को लेकर स्थानीय निवासियों से फीडबैक लिया। साथ ही क्षेत्र में गठित आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। नगर आयुक्त ने मनोहर कॉलोनी, जरनैल गंज एवं आशा पुरम क्षेत्रों का भ्रमण किया और वहां स्थित पार्कों की बाउंड्री वॉल की मरम्मत कराने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए। पार्क, नाले और खाली प्लॉटों को लेकर सख्त निर्देश निरीक्षण के दौरान खाली प्लॉटों में जमा कूड़े के ढेरों की डीप क्लीनिंग कराने के भी निर्देश दिए गए। आशापुरम क्षेत्र में स्थित नाले की सफाई, आवश्यक स्थानों पर नाले को कवर कराने तथा नाले के ऊपर से अतिक्रमण हटाने के लिए जोनल अधिकारी को सख्त निर्देश दिए गए। इसी क्रम में नगर आयुक्त l ने शब-ए-बारात पर्व की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मेहंदी घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने घाट की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के साथ-साथ जोन के सभी कब्रिस्तानों की नियमित एवं विशेष सफाई कराने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त महोदय ने कहा कि धार्मिक अवसरों पर स्वच्छता और व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्वच्छ सर्वेक्षण की तैयारियों की समीक्षा निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त गौरव कुमार के साथ जोनल अधिकारी अमरजीत यादव, जोनल सेनेटरी ऑफिसर राजेश यादव तथा अधिशासी अभियंता जोन-6 अशोक यादव मौजूद रहे। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 की तैयारियों की भी समीक्षा की और स्वच्छता कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
https://ift.tt/UXkIzO7
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply