लखनऊ में कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी करीब 200 मीटर रही। बादल भी छाए रहे। करीब 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं। गलन और ठिठुरन बढ़ने का असर पशुओं पर भी देखने को मिला। लोगों ने पशुओं को गर्म कपड़े पहनाए। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज, 31 दिसंबर को लखनऊ का अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहेगा। बर्फीली हवाओं के असर से गलन बनी रहेगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से 0.3 डिग्री कम रहा। अधिकतम आर्द्रता 94 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 61 फीसदी रही है। 1 और 2 जनवरी को कोहरे का असर कम होने की संभावना है। नए साल पर बढ़ेगा पारा प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जारी गलन और शीत दिवस की स्थिति से जल्द आंशिक राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों को प्रभावित कर रहा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगामी 3-4 दिनों तक उत्तर भारत के मौसम पर असर दिखाएगा। इसके चलते प्रदेश में वायुमंडलीय अस्थिरता बढ़ेगी। तापमान में औसतन 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। न्यूनतम तापमान में अधिक बढ़त रहेगी। 1-2 जनवरी कोहरा कम होगा मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 1 जनवरी से पश्चिमी उत्तर प्रदेश और 2 जनवरी से पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घने कोहरे का असर कम होगा। 31 दिसंबर तक देर रात तक कोहरा की संभावना है। विभाग के अनुसार सोमवार को धूप निकलने और कोहरा छंटने से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई, जिसके चलते शीत दिवस की स्थिति में सुधार हुआ। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 1 जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है। पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रहेगी, जिससे गलन और ठंड से आंशिक राहत मिलेगी।
https://ift.tt/EwZBY1k
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply