नए साल में मौसम में बादल छा सकते हैं। यह बादल दिन के तापमान को घटाने के साथ साथ रात के तापमान को बढ़ाएंगे, जिससे 31 जनवरी की रात का जश्न बेहतर रह सकता है। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि 28 दिसंबर से एक वेस्टर्न डिस्टबेंस आ रहा है, जिसके चलते नए साल में गलन वाली सर्दी महसूस की जाएगी। इसके अलावा बादल भी छाए रहेंगे। आशंका है कि बादलों के छाने से दिन में बारिश भी हो सकती है। हालांकि धुंध व कोहरा भी रहेगा। बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई गलन मौसम की बात करें तो शनिवार सुबह मौसम साफ रहा। हालांकि, बर्फीली हवाओं से गलन भरी ठंड महसूस हुई। कोहरा भले ही नहीं रहा लेकिन सुबह 11 बजे तक धूप के दर्शन न होने से ठंड महसूस हुई। 11.30 के बाद धूप जरुर निकली लेकिन वह भी सर्दी से राहत देने में नाकाम रही। सीएसए के वेदर डिपार्टमेंट की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा है। वहीं, अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 2.6 डिग्री कम है। धुंध व कोहरा बढ़ेगा मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाएं वह दिन में शीतलहर व कोल्ड डे वाली स्थिति बना रही हैं। दिन में बादलों की आवाजाही भी हो रही है। इससे दिन में धूप नरम हो रही, जिससे गलन वाली सर्दी महसूस हो रही है। 28 दिसंबर को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस (डब्ल्यूडी) आ रहा है, जिससे हवाओं की गति थमेगी जो कि धुंध व कोहरे को बढ़ाएगी। इसके साथ उत्तर भारत से सपोर्टिंग सिस्टम नमी लेकर आ रहे हैं। जो कि गंगा के मैदानी भागों में बारिश करा सकते हैं। इससे दिन में गलन वाली सर्दी महसूस हो रही है। बंगाल की खाड़ी में हलचल हो रही है, जिससे नार्थ ईस्ट मानसून भी सक्रिय हो सकता है। कानपुर में पाले की स्थिति बन सकती है। बादल आने से रात के तापमान बढ़ेंगे लेकिन दिन के तापमान घटेंगे। नए साल में बारिश की संभावना है। वंदे भारत व राजधानी देरी से आई कोहरे के चलते शनिवार को 51 ट्रेनें तय समय से घंटों देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची।बनारस से अगरतला जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (20175) 3.55 घंटे, अयोध्या कैंट से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (22425) 4.26 घंटे, बनारस से नई दिल्ली जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस (22435) 7.38 घंटे देरी से कानपुर सेंट्रल पहुंची। इसके अलावा राजधानी, संपर्क क्रांति और संपूर्ण क्रांति समेत कई गाड़ियां देरी से पहुंचीं।
https://ift.tt/Fg0mY6D
🔗 Source:
Visit Original Article
📰 Curated by:
DNI News Live

Leave a Reply