DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

नए साल पर ठंड का जोर, कंपकंपी छुड़ाने वाली सर्दी:घना कोहरा और शीतलहर का डबल अटैक, तापमान में आई भारी गिरावट

नए साल की शुरुआत बरेली के लिए कड़ाके की ठंड के साथ हुई। गुरुवार सुबह से ही घने कोहरे और शीतलहर ने लोगों की रफ्तार थाम दी। सड़कों पर विजिबिलिटी कम रही और बर्फीली हवाओं ने बरेलियंस की कंपकंपी छुड़ा दी। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। स्कूलों में छुट्टियां, जनजीवन सुस्त
बढ़ती ठंड को देखते हुए शहर के ज्यादातर स्कूलों ने एहतियातन एक सप्ताह की छुट्टियां घोषित कर दी हैं। ठंड और कोहरे की वजह से बाजारों में भी रौनक कम नजर आ रही है। सुबह के वक्त सड़कों पर आवाजाही बेहद कम रही। रविवार (28 दिसंबर) – अधिकतम 20°C | न्यूनतम 8°C
सोमवार (29 दिसंबर) – अधिकतम 16°C | न्यूनतम 7°C
मंगलवार (30 दिसंबर) – अधिकतम 18°C | न्यूनतम 7°C
बुधवार (31 दिसंबर) – अधिकतम 17°C | न्यूनतम 7°C
गुरुवार (1 जनवरी 2026) – अधिकतम 17°C | न्यूनतम 7°C ठंड बढ़ते ही अस्पतालों में मरीजों की भीड़
जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है, वैसे-वैसे अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। जिला अस्पताल और निजी अस्पतालों में सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार और सांस से जुड़ी समस्याओं के मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि सुबह-शाम की शीतलहर और अचानक तापमान में गिरावट इसकी बड़ी वजह है। इन बीमारियों का बढ़ा खतरा
ठंड के मौसम में सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर के साथ ब्रोंकाइटिस, निमोनिया, अस्थमा अटैक और सांस की एलर्जी का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा ब्लड प्रेशर बढ़ने और हार्ट से जुड़ी समस्याओं का जोखिम भी रहता है, खासकर उन लोगों में जो पहले से बीमार हैं। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा जोखिम में
डॉक्टरों के मुताबिक 5 साल से कम उम्र के बच्चे और 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग सबसे ज्यादा खतरे में हैं। बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होती है, जबकि बुजुर्गों में ठंड के कारण हार्ट और सांस की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। गर्भवती महिलाओं और गंभीर रोगियों को भी खास सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। ठंड से बचाव के लिए ये सावधानियां जरूरी
ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें और सिर-कान अच्छी तरह ढककर रखें। सुबह और देर शाम बाहर निकलने से बचें। ठंडा पानी पीने की जगह गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। सर्दी-खांसी के लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करें। बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा देर खुले में न रखें। हीटर और अलाव का इस्तेमाल पूरी सावधानी से करें। मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है और कोहरे का असर भी बना रहेगा। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम को हल्के में न लेने की सलाह दी गई है।


https://ift.tt/s0XHIFY

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *