DniNews.Live

Fast. Fresh. Sharp. Relevant News

धोखेबाज तू बदल गई…लिखकर यूपी के इंजीनियर ने जान दी:मंगेतर की फोटो स्टेटस पर लगाई, नैनीताल में फंदे से झूला

बांदा के एक टेलीकॉम इंजीनियर ने नैनीताल में सुसाइड कर लिया। इंजीनियर की सगाई कुछ दिन पहले ही टूटी थी। जान देने से पहले उसने वाट्सऐप स्टेटस पर मंगेतर की फोटो लगाकर लिखा- धोखेबाज तू बदल गई। वो अपने भाई के साथ रेंट पर कमरा लेकर रहता था। गुरुवार को जब उसका भाई अपने काम पर गया, उसके जाते ही उसने कमरे में पंखे के कुंडे के सहारे फंदा लगा लिया। उसके लौटने पर सुसाइड का पता चला। पूरा मामला लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर का है। मौके की तीन तस्चीरें देखिए अब विस्तार से समझिए पूरा मामला बांदा जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर नरैनी तहसील में बक्शी का पुरवा नेवी गांव है। यहां के विनय प्रजापति (28) उत्तराखंड के लालकुआं के अंबेडकर नगर में अपने चचेरे भाई राघवेंद्र के साथ रहते थे। उनके पिता LIC एजेंट हैं। राघवेंद्र भी वहां प्राइवेट कंपनी में जॉब करते हैं। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव निकाला राघवेंद्र के मुताबिक, गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे जब वे काम से घर लौटे तो कमरा अंदर से बंद था। काफी आवाज देने पर भी जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा गया। अंदर देखा तो विनय का शव पंखे के कुंडे के सहारे लटक रहा था। ये देखते ही राघवेंद्र बदहवास हो गया। पुलिस ने जांच की। उसकी जेब में मोबाइल मिला। मोबाइल की जांच में विनय का वाट्सऐप स्टेटस लगा मिला। जिसमें मंगेतर पर धोखा देने की बात लिखी थी। बात करने से मना कर रही थी मंगेतर भाई राघवेंद्र के मुताबिक, विनय की शादी बांदा की ही एक युवती से फिक्स हुई थी। दोनों की सगाई कुछ महीने पहले हो चुकी थी। सगाई के बाद कुछ दिनों तक सबकुछ ठीक था। लेकिन करीब एक महीने से युवती विनय से फोन पर बात करने से मना कर रही थी। उसने सगाई भी तोड़ दी थी। विनय कहता था कि वो किसी और से बात करती है। उसने मुझे धोखा दिया है। मरने से पहले भाई से खाने के बारे में पूछा था राघवेंद्र के मुताबिक, सगाई टूटने से वो परेशान था। लेकिन सुसाइड कर लेगा, इस बात का अंदाजा नहीं था। गुरुवार की सुबह जब मैं अपने काम पर गया तो वहां से लौटते समय शाम करीब 4:30 बजे विनय ने मुझे कॉल कर खाने के बारे में पूछा था। उस समय विनय की बातों से किसी अनहोनी का आभास नहीं हुआ था। लेकिन जब शाम को साढ़े 6 बजे मैं लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। अंदर उसकी लाश लटक रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का ताला तोड़कर शव निकाला और कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मौके पर फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कर रही है। बाबा बोले- पोते ने 4 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा मृतक के बाबा मैयाद्दीन ने बताया – विनय की नौकरी 2020 में लगी थी। 22 नवंबर 2025 को शादी होनी थी लेकिन किसी कारण वश शादी की डेट आगे बढ़ गई थी। बाद में लड़की ने सगाई तोड़ दी। जिसके बाद पोता परेशान था। वो उसी से शादी करना चाहता था। लेकिन वो तैयार नहीं थी। मरने से पहले 4 पेज का सुसाइड नोट भी पोते ने छोड़ा है लेकिन वो पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। —————- ये खबर भी पढ़ें राहुल नकली गांधी, योगी के मंत्री ने होर्डिंग लगवाई:पूछा- गद्दार कौन? रायबरेली में 9 जगहों पर लगी होर्डिंग; कांग्रेस बोली- तुच्छ मानसिकता योगी सरकार के मंत्री दिनेश सिंह ने राहुल गांधी के खिलाफ उनके ही संसदीय क्षेत्र रायबरेली में होर्डिंग लगवाई है। इसमें सवाल किया है- गद्दार कौन? असली सरदार रवनीत सिंह बिट्टू या नकली गांधी श्री राहुल गांधी… पूरी खबर पढ़ें


https://ift.tt/SpbHNIc

🔗 Source:

Visit Original Article

📰 Curated by:

DNI News Live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *